राजनीति

#विविध

April 28, 2025

फिर शिमला आ रहीं हैं राष्ट्रपति मुर्मू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; यहां जानें आने की वजह

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हिमाचल पहुंची SPG

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

President Droupadi Murmu

शिमला। देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा नजदीक आ चुका है। इसे लेकर प्रदेश में सुरक्षा तैयारियां जोरों पर हैं। विशेष सुरक्षा दल (SPG) की टीम भी दो दिन पहले ही हिमाचल पहुंच चुकी है। शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हिमाचल आ रही राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को शिमला पहुंचेंगी और 9 मई को दिल्ली वापसी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। SPG ने न केवल मशोबरा के 'द रिट्रीट' में मोर्चा संभाल लिया है, बल्कि IIT मंडी और लाहौल के अटल टनल रोहतांग के आस-पास भी सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत कर दिए हैं। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने भी पूरे राज्य में सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए हैं, जबकि सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग ने राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी का कहर- इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जानिए कब होगी बारिश

व्यस्त रहेगा राष्ट्रपति का हिमाचल प्रवास

जानकारी के अनुसार, 6 मई को राष्ट्रपति सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक), शिमला में एक औपचारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 7 मई को वह IIT मंडी के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी, जहां उनके लिए विशेष सुरक्षा और प्रोटोकॉल तैयार किए गए हैं। दौरा समाप्ति के बाद वह उसी दिन शिमला लौट आएंगी और 9 मई की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय, गृह मंत्रालय तथा प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। शिमला के अनाडेल हेलीपैड और जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे को भी राष्ट्रपति के आवागमन के लिए रिजर्व रखा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मई महीने के पहले ही दिन बंद रहेगा बैंक- यहां जानिए कब-कब हैं छुट्टियां

IIT मंडी में उत्सव समारोह की भव्य तैयारी

IIT मंडी 7 और 8 मई को अपनी 15 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा को "उपलब्धियों के 15 वर्ष-सीएफए 2025" थीम के साथ भव्य आयोजन के रूप में मना रहा है। इस अवसर की गरिमा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बढ़ाएंगी। आयोजन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और उन्नत सामग्री जैसे भविष्य की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

सम्मेलन में देश-विदेश से कई प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विचारक भी हिस्सा लेंगे। इनमें प्रो. रिचर्ड सीगल, प्रो. ओसामा खातिब, प्रो. रॉबर्ट विले और प्रो. गणपति रामनाथ जैसे विख्यात नाम शामिल हैं। आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार डॉ. कुमार संभव पांडेय ने बताया कि संस्थान ने कम समय में अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है और यह आयोजन इस यात्रा की उपलब्धियों को दर्शाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख