#हादसा

April 19, 2025

हिमाचल: बैंकॉक में मेडल जीत घर लौटा पोता, खुशी में ऐसी नाची दादी कि थम गई सांसें

अखिल ठाकुर ने वर्ल्ड किक बॉक्सिंग में जीता था सिल्वर मैडल

शेयर करें:

Akhil Thakur Bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में पोते के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने की खुशी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाई। मेडल जीत कर घर लौटे पोते के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें नाचते हुए दादी की मौत हो गई। परिवार में बेटे के मेडल जीतने की खुशियां अचानक शौक में बदल गईं। मामला बिलासपुर जिला के गांव देलग का है।

पोते के स्वागत में रखा था सम्मान समारोह

दरअसल बिलासपुर जिला के देलग गांव के अखिल ठाकुर ने अभी हाल ही में बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। अखिल ठाकुर बैंकॉक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद बीते रोज शुक्रवार को घर पहुंचा। मेडल जीत कर लौट रहे बेटे के स्वागत और उसे सम्मानित करने के लिए परिजनों ने एक समारोह का आयोजन किया था। जिसमें परिवार के साथ साथ रिश्तेदारों और ग्रामीणों को भी बुलाया गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: निजी बस से टकराया बाइक सवार, मौके पर ही थम गई सांसे; 24 साल थी उम्र

सम्मान समारोह में नाचते हुए अखिल की दादी की मौत

इसी समारोह में अखिल ठाकुर की दादी 86 वर्षीय रूपन देवी अपने छोटे बेटे रोशन लाल ठाकुर के साथ नाचने लगी। नाचते समय अचानक दादी रूपन देवी बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। परिवार के सदस्य दादी को उठाकर तुरंत ही बिलासपुर जिला के कोठीपुरा स्थित एम्स में ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रूपन देवी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने रूपन देवी को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गरीब मां की आंखों के सामने नदी ने छीन ली लाड़ली बेटी, इलाके में पसरा मातम

समारोह की सारी खुशियां मातम में बदली

दादी की इस तरह से मौत से पोते के स्वागत समारोह की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। पोते की जीत की खुशी में दादी की मौत हो गई। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। अखिल ठाकुर के सम्मान में रखे समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार और ग्रामीण दादी के शौक समारोह में शामिल हुए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ज्वाला माता मंदिर के पास खाई में गिरी JCB मशीन, 4 लोग थे सवार- 2 ही बच पाए

अखिल ठाकुर ने बैंकॉक में जीता सिल्वर मेडल

बता दें कि बैंकॉक में 7 से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर के अखिल ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 68 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 89 किलोग्राम भार वर्ग में अखिल ने कई प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाईनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से हुआ। उन्हें सिल्वर मेडल से नवाजा गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दोस्तों के साथ घूमने आया पर्यटक 500 फीट खाई में गिरा, नहीं बच पाया


सिल्वर मेडल जीतने के बाद अखिल ठाकुर पिछले कल शुक्रवार को अपने घर पहुंचे थे। बेटे की इस उपलब्धि पर उसके परिजनों ने उसे सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में अखिल ठाकुर की दादी भी पोते की जीत की खुशी में नाच रही थी। लेकिन अचानक नाचते नाचते वह बेहोश हो गईं और उनकी मौत हो गई। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख