राजनीति

#हादसा

April 19, 2025

हिमाचल: गरीब मां की आंखों के सामने नदी ने छीन ली लाड़ली बेटी, इलाके में पसरा मातम

जांच में जुटी पुलिस 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Sirmaur Giri River

सिरमौर। इसे लापरवाही कहें या एक गरीब मां की बेबसी, अपनी 14 महीने की बेटी को गोद में लेकर नदी किनारे बर्तन धो रही महिला की आंखों के सामने बच्ची गिरी नदी में डूब गई। ददाहू कस्बे के पास झोपड़ी में रहने वाली मनीषा पानी में बह रहे एक बर्तन को उठाने जैसे ही झुकी, बेटी आराध्या नदी में गिर गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बेकरी चलाने वाले की 39 रूपए से बदली किस्मत, MY 11 CIRCLE पर जीती SUV और 15 लाख राशि


जब तक मनीषा कुछ समझ पाती, देर हो चुकी थी। बेहदवास हाल में बच्ची की गोद में उठाए मां नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही मां की आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे। शुक्रवार शाम की इस घटना से न केवल ददाहू, बल्कि समूचे सिरमौर में मातम पसर गया है। पीड़ित परिवार के बाकी सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ज्वाला माता मंदिर के पास खाई में गिरी JCB मशीन, 4 लोग थे सवार- 2 ही बच पाए

लापरवाही या हादसा?

बेटी की मौत के बाद से मनीषा होश खो बैठी है। वह उस पल को कोस रही है, जब पानी में बहते बर्तन को उठाने के लिए वह झुकी और उसकी लाड़ली गोद से नदी में गिर पड़ी। हालांकि, पुलिस ने इसे हादसा ही माना है, लेकिन वह हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दोस्तों के साथ घूमने आया पर्यटक 500 फीट खाई में गिरा, नहीं बच पाया

 

मासूम का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। लेकिन मां की ममता को कौन समझाए। आखिर उसे अपनी बेटी के निधन के पीछे खुद की गलती नजर आ रही है। शायद मनीषा के मन से यह अपराधबोध कभी निकल ही नहीं पाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख