#अपराध

April 19, 2025

हिमाचल: निजी बस से टकराया बाइक सवार, मौके पर ही थम गई सांसे; 24 साल थी उम्र

सड़क किनारे पड़े बेटे को उठाती रही मां, कांगड़ा के परौर में हुई घटना

शेयर करें:

Himachal Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इन हादसों में कई बार युवाओं की मौत हो जाती है, जिससे उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। यहां एक निजी बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

24 साल के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शनिवार सुबह 11 बजे के करीब पठानकोट मंडी नेशनल हाइवे 154 पर परौर के पास मैंझा रोड़ पर हुआ है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव केा कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ज्वाला माता मंदिर के पास खाई में गिरी JCB मशीन, 4 लोग थे सवार- 2 ही बच पाए

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार निजी बस पठानकोट से मनाली की तरफ जा रही थी। वहीं बाइक सवार युवक नगरोटा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मैंझा पुल से करीब 30 मीटर की दूरी पर बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय अरूण सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी अरला के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल दोस्तों के साथ घूमने आया पर्यटक 500 फीट खाई में गिरा, नहीं बच पाया

बेटे को उठाती रही बेसुध मां

इस हादसे की खबर जैसे ही युवक के परिजनों को लगी तो वह दौड़े दौड़े मौके पर पहुंचे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। अपने बेटे का शव देख कर मां बेसुध हो गई और बार बार अपने बेटे को उठाने का प्रयास करती नजर आई। वहीं गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस हादसे ने मृतक युवक के परिजनों को गहरे सदमें में डाल दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गरीब मां की आंखों के सामने नदी ने छीन ली लाड़ली बेटी, इलाके में पसरा मातम

पुलिस कर रही मामले की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने लोगों को भी समझाबुझा कर शांत करवाया और हाईवे को बहाल किया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख