#हादसा

May 3, 2026

हिमाचल: शौचालय में मिली व्यक्ति की देह, माथे पर चोट के निशान, हादसा या कुछ और? पुलिस करेगी खुलासा

फर्श पर औंधे मुंह गिरा था व्यक्ति

शेयर करें:

Bilaspur Himachal Pradesh

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सार्वजनिक शौचालय में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

शौचालय में करता था काम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी का है। व्यक्ति पिछले कई सालों से नगर परिषद के इस शौचालय में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह ड्यूटी पर था। लेकिन काफी देर तक लोग दरवाजे के बाहर ही खड़े थे। शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा- बीच सड़क पलटी; चीखों से दहला इलाका

फर्श पर औंधे मुंह गिरा था व्यक्ति

बार-बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए शौचालय की खिड़की की जाली हटाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का मंजर देख सभी हैरान रह गए। व्यक्ति फर्श पर औंधे मुंह गिरा हुआ था और वह बेहोश हालत में पड़ा था।  

माथे पर आई थी हलकी चोटें

जब जांच की गई तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके माथे पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध लगने लगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर हर पहलू से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौ.त, पति को मिला 17 लाख का मुआवजा

मृतक की पहचान

मृतक बनारसी दास मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी था।

गिरने से हुई बनारसी की मौत

शुरुआती जांच और मौके से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि शायद बनारसी दास की मौत अचानक संतुलन बिगड़ने या गिरने की वजह से हुई हो, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। पुलिस हर एंगल से इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह सिर्फ एक हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल जल शक्ति विभाग का बड़ा फैसला : नहीं लगेंगे पानी के नए कनेक्शन, जानें क्यों

पुलिस कर रही मामले की जांच

अभी तक मृतक के परिवार या किसी करीबी रिश्तेदार के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख