#हादसा

January 8, 2026

हिमाचल : झील ने उगली शख्स की देह- पिछले 5 दिनों से चल रहा था लापता, परिवार की टूटी आस

झील के किनारे पड़ा हुआ मिला एक शव

शेयर करें:

Missing Youth

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गोबिंद सागर झील में एक लापता युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। झील में शव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। 

5 जनवरी से युवक लापता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरी दड़ोला गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि बीते 5 जनवरी से गांव का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद से परिजन बेहद चिंतित थे और उसकी तलाश में लगातार दर-दर भटक रहे थे।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : परिवार करता रहा इंतजार, घर लौटीं 3 युवकों की देह; चीख-पुकार से दहला इलाका

झील के किनारे पड़ा हुआ मिला एक शव

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, जान पहचान और आसपास के क्षेत्रों में युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच बीते कल पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोबिंद सागर झील के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। 

लापता युवक का बताया जा रहा शव

इसके बाद शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें मृतक की पहचान लापता युवक के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंड का कहर: 4 जिलों में शीतलहर,जानिए कब होगी बारिश-बर्फबारी

मृतक की पहचान 

जगजीवन उम्र 49 साल , निवासी  गांव बैरी दड़ोला, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। 

मृतक के भाई के बयान किए दर्ज

मौके पर मौजूद मृतक के भाई खेम चंद का बयान पुलिस द्वारा दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि मृतक की किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुश्मनी या आपसी रंजिश नहीं थी। परिजनों को भी किसी तरह की साजिश या अनहोनी की आशंका नहीं है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ड्राइवर ने स्कूल बस में मासूम संग की नीचता, कोर्ट ने सुनाई 25 साल की सजा

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मृतक की मौत शायद गीली जमीन पर फिसलने के कारण संतुलन बिगड़ने से हुई, जिसके चलते वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पूरी तरह पुष्टि की जा सके।

ASP बिलासपुर ने की मामले की पुष्टि

ASP बिलासपुर शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के असली कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख