#हादसा

September 8, 2025

हिमाचल में बस लेकर आया था हरियाणा रोडवेज का ड्राइवर, घर लौटी देह- सदमे में परिजन

बस में सवार सवारियों ने बताई आंखों देखी

शेयर करें:

Heart Attack While Driving

मंडी। हिमाचल प्रदेश में अकस्मात मौत से मरने वालों के मामले आए दिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है। जहां एक बस चालाक को गाड़ी चलाते हार्ट अटैक आया। जिससे चालक की दुखद मौत हो गई।

सावली खड्ड के पास बिगड़ी तबियत

जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज बस चालक के साथ यह दुखद घटना मंडी स्थित सावली खड्ड के पास हुई। जब बस चलाते हुए अचानक उसे दिल में असहनीय दर्द हुआ। बुरी तरह तबियत बिगड़ते देख बस कंडक्टर और अन्य लोगों ने चालक को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। मगर वहां मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : सेना में लेफ्टिनेंट बना फौजी साहब का बेटा, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

सवारियों ने बताई आंखों देखी

बस में सवार सवारियों ने बताया कि, जब चालक की तबियत बिगड़ी तो वे स्टेयरिंग पर ही बेहोश हो गए। जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने अस्पताल में जाकर अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सेना में लेफ्टिनेंट बनी गांव की बेटी, बचपन से ही था देश सेवा करने का सपना

यह बोले ASP मंडी

मामले की पुष्टि करते हुए ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि, हरियाणा रोडवेज बस चालक की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र कर्म सिंह, उम्र 51 साल के रूप में हुई है। राकेश हरियाणा के जिला सोनीपत के तहत आते अघवानपुर गनौर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार वापस ले सकती है ग्रेड-पे से जुड़ा फैसला, CM सुक्खू ने दिए संकेत

मृतक के परिजनों का इंतजार

ASP मंडी ने आगे बताते हुए कहा कि, मृतक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है। परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव को उनके हवाले कर दिया जाएगा। बहरहाल, पुलिस ने बस कंडक्टर, सवारियों व डॉक्टर्स के बयान अनुसार मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख