#हादसा
January 20, 2026
हिमाचल के इस Influencer के घर पसरा मातम, पानी के टब में डूब गई ढाई वर्षीय बेटी
खेलते खेलते घर में पानी के टब में डूब गई ढाई साल की बच्ची
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजय ठाकुर, जिन्हें लोग प्यार से केशू राजपूत कहते हैं के जीवन में ऐसा दुख आ पड़ा है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनकी ढाई साल की मासूम बेटी हिताशी की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई है। हमेशा लोगों को हंसाने वाले केशू राजपूत आज खुद दुख के सागर में डूब गए हैं। केशू राजपूत की मासूम बेटी हिताशी की अचानक मौत ने पूरे मंडी जिले और सोशल मीडिया जगत को गहरे शोक में डुबो गया है।
मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत मसेरन के तारंगला गांव में मंगलवार की सुबह बिल्कुल आम दिनों जैसी थी। घर के सदस्य अपने.अपने कामों में व्यस्त थे और नन्ही हिताशी घर के बरामदे में खेल रही थी। मासूम को क्या पता था कि खेलते-खेलते पास रखा पानी से भरा टब उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा खतरा बन जाएगा। एक पल की अनदेखी में बच्ची टब में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: सैलून की आड़ में लग रही थी लड़कियों के जिस्म की बोली, ब्लै*कमेल कर...
जब परिजनों की नजर मासूम पर पड़ी और उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी समय बीत चुका था। बेसुध हालत में बच्ची को तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अंततः मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
केशू राजपूतए जो अपने हास्य और सामाजिक संदेशों वाले वीडियो से लोगों के तनाव भरे जीवन में राहत बनते थे, आज खुद असहनीय पीड़ा से गुजर रहे हैं। जिस घर में कभी नन्ही किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा और चीख.पुकार है। माता.पिता का रो.रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर गम का साया छा गया है।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने नितिन नबीन को दी बधाई, मोदी - नड्डा के नेतृत्व की जमकर की सराहना
इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही पूरे सरकाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी केशू राजपूत के प्रशंसक और शुभचिंतक लगातार संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि जो व्यक्ति दूसरों को हंसाता थाए उसकी जिंदगी में इतना बड़ा दुख आ गया।
स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रारंभिक तौर पर इसे एक दुखद हादसा माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि मासूम बच्चों के आसपास थोड़ी सी भी लापरवाही कितना बड़ा दुख बन सकती है। हंसी बांटने वाले इस परिवार के आंगन से उठी यह सिसकी पूरे समाज को झकझोर कर रख गई है।