#हादसा

February 27, 2025

हिमाचल: ट्रक से टकराई कार, दो बच्चों सहित पांच लोग थे सवार; मची चीख पुकार

भारी बारिश के बीच हुआ हादसा, एक ही परिवार के सवार थे सभी लोग

शेयर करें:

Truck Car acc una

ऊना। हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी के बीच सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं।  ऐसा ही एक हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हुआ है। यहां एक कार और ट्रक  की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। 

कहां हुआ है यह हादसा

दरअसल आज गुरुवार दोपहर बाद ऊना के बसाल गांव में एक ट्रक और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो बच्चों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध का तंज: कहां पैदा हुए नरेंद्र मोदी? जहां इलेक्शन-वहीं बता देते हैं अपना घर

पंजाब नंबर की थी कार

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर एक पंजाब नंबर की कार अंब से ऊना की ओर आ रही थी। इसी दौरान बसाल में उसकी एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। बारिश के बीच हुई हुआ यह हादसा इतना जोरदार था कि इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे दुकान में नहीं घुसा, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान- 3 गुटों में फंसा पेंच, इन नामों पर सहमति नहीं

दो बच्चों सहित पांच लोग हुए जख्मी

इस हादसे में कार में सवार लुधियाना के रहने वाले गगनदीप, नीतू, सर्वजीत, परी वीर जख्मी हुए हैं। जिन्हंे स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इस हादसे की जानकाी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पलट दिया अपना ही फैसला, ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं लेंगे पानी का बिल

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे में पांचों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख