राजनीति

#हादसा

July 1, 2025

हिमाचल में मौसम का तांडव : बच्चों-महिलाओं समेत 9 लोग मलबे में दबे, तलाश जारी- क्षेत्र में दहशत का माहौल

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi Cloud Burst

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात बादल फटने की घटनाओं के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। उपमंडल गोहर की स्यांज पंचायत के पंगलियुर गांव में देर रात भारी बारिश के चलते दिल पहाड़ दरक गया और चंद मिनटों में तबाही मच गई।

मलबे में समा गई दो पीढ़ियां

जानकारी के अनुसार, महिलाओं-बच्चों समेत कुछ लोग मलबे में दब गए। आज सुबह से लोग मलबे में अपनों को तलाश रहे हैं। झाबे राम और पदम सिंह के परिवारों के कुल 9 लोग अपने घरों सहित भूस्खलन की चपेट में आकर बह गए हैं। घटना में जिन लोगों के दबे होने की पुष्टि हुई है, उनमें शामिल हैं-

  • पदम सिंह (75) निवासी गांव बागा स्यांज
  • पत्नी देवकु देवी (72) पत्नी पदम सिंह
  • झाबे राम (50)
  • पार्वती देवी (42) पत्नी झाबे राम
  • सुरमी देवी (70) – झाबे राम की माता
  • इंद्र देव (29) – झाबे राम का बेटा
  • उमावती (28) पत्नी इंद्र देव
  • कनिका (9) बेटी इंद्र देव
  • गौतम (7) बेटा इंद्र देव

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गौशाला के सेवादार को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, PGI ले जाते वक्त तोड़ा दम

मकानों का नामोनिशान मिटा

भूस्खलन इतना भीषण था कि घरों के लेंटर और दीवारों के अवशेष भी ज्यूनी खड्ड में बहते देखे गए। दोनों मकानों का कोई नामोनिशान बाकी नहीं बचा है।

राहत कार्य मुश्किल में, बारिश बनी बाधा

प्रशासन ने तत्काल मौके पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी त्वरित कार्रवाई के लिए बुलाया गया है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से मलबा हटाने में गंभीर मुश्किलें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, कई लोगों ने गंवाया जीवन- इन जिलों के स्कूल बंद

संवेदनशील इलाकों में रहें सतर्क

प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि पहाड़ी और भूसंवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोग सतर्क रहें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

कई लोग मलबे में बहे

आपको बता दें कि मंडी जिले के कम से कम चार अलग-अलग इलाकों—कुट्टी बाइपास, पुराना बस अड्डा, थुनाग और गोहर में तेज बारिश के साथ बादल फटने से हालात भयावह हो गए हैं। आपदा में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 से अधिक लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहन से मिलने जा रही थी महिला, उफनती खड्ड में बही- थम गई सांसें

गोहर क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां दो मकान पूरी तरह से बह गए। हादसे के वक्त इन घरों में रह रहे 8 लोग भी तेज बहाव में लापता हो गए। प्रशासन और स्थानीय लोग पूरी रात रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे, लेकिन तेज बारिश और रास्तों में आए मलबे ने राहत कार्य में बाधाएं पैदा कर दी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख