राजनीति

#हादसा

July 1, 2025

हिमाचल : बहन से मिलने जा रही थी महिला, उफनती खड्ड में बही- थम गई सांसें

परिजनों को देरी से चला पता

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bilaspur Ravine Flood

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही कहर बरपाना शुरू कर दी है। प्रदेश में भारी बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। तेज बारिश के कारण नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ चुका है। ऐसे में कई लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

उफनती खड्ड में बही महिला

ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है- जहां पर जुखाला क्षेत्र में एक महिला उफनती खड्ड में बह गई है। इस घटना में महिला की दुखद मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, कई लोगों ने गंवाया जीवन- इन जिलों के स्कूल बंद

बहन से मिलने जा रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बीते कल पेश आई है। घटना के वक्त महिला अकेली थी और वो अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान जब वो गसौड़ के पीछे स्थित अली खड्ड को पार करने लगी- तो अचानक को खड्ड के तेज बहाव की चपेट में आ गई।

बहने से महिला की मौत

इससे पहले की महिला संभल पाती वो पानी में बह गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लछमी देवी (64) पत्नी सहज राम के रूप में हुई है- जो कि सुंई, बिलासपुर की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल मानसून : बादल फटने से घरों समेत बहे 2 परिवार, बच्चों और महिलाओं की चीख से दहला इलाका

परिजनों को कब चला पता

बताया जा रहा है कि हादसे के बारे में परिजनों को तब पता चला जब स्थानीय लोगों मे महिला को खड्ड में बहते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया। हादसे का पता चलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

खड्ड से निकाला शव

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को खड्ड से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए DSP मदन धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मृतका के बेटे सुनील कुमार को 20 हजार रुपए फौरी राहत दे दी गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख