#हादसा

July 1, 2025

हिमाचल: गौशाला के सेवादार को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, PGI ले जाते वक्त तोड़ा दम

गौशाला का सामान लेने आया था बुजुर्ग

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय के पास बहडाला में एक बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी है। इस सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है।

बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बुजुर्ग गौशाला की ओर जा रहा था। मगर इसी दौरान वो बाइक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलअवस्था में PGI अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, कई लोगों ने गंवाया जीवन- इन जिलों के स्कूल बंद

गौशाला में सेवादार था बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग गौशाला में बतौर सेवादार कार्यरत था। बीते कल दोपहर बाद वो बहडाला में एक दुकान से सामान लेकर वापस गौशाला जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वो एक बाइक की चपेट में गया।

गाड़ी में तोड़ा दम

हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उसे तुरंत उपचार के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही परिजनों को भी सूचित कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे PGI रेफर कर दिया। जहां ले जाते वक्त उसने रास्ते में गाड़ी में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहन से मिलने जा रही थी महिला, उफनती खड्ड में बही- थम गई सांसें

मृतक की पहचान 65 वर्षीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है- जो कि रक्कड़ कॉलोनी के रहने वाले थे। मामले की पुष्टि करते हुए SP अमित यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख