#हादसा

April 26, 2025

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, अंदर ही फंस गए दोनों युवक- कई घंटों तक तड़पते रहे बेचारे

सुबह-सवेरे चार बजे खाई में गिर गई कार

शेयर करें:

Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आनी उपमंडल के लुहरी करसोग सड़क मार्ग पर बैहना के पास एक ऑल्टो कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे।

क्षतिग्रस्त हुई कार, दो थे सवार

हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक और कार में सवार अन्य युवक की मौत हो गई है। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BIRTHDAY वाले दिन राइडर को लगा करंट, दोस्तों ने चिता के सामने बाइक रख दी अंतिम विदाई

सुबह-सुवेरे मिली दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह-सवेरे 4 बजे पेश आया है। लुहरी करसोग सड़क मार्ग पर बैहना के पास ऑल्टो कार नंबर HP307063 क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार सवार दोनों लोग क्षतिग्रस्त कार में ही फंस गए थे।

मृतकों की पहचान

  • गुरदेव ( 27 निवासी गांव वाहण
  • टिकम राम( 42) निवासी सराण्डी सराहन

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोंटू ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया लव स्टोरी का दी एंड, जंगल में फेंकी प्रेमिका पिंकी

कार में फंस गए थे दोनों

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

कैसे पेश आया हादसा?

मामले की पुष्टि करते हुए DSP चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि पोस्टामार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि हादसा सुबह-सवेरे पेश आया है- युवक कई घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे रहे और उन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चार मंजिला मकान में फटे 3 गैस सिलेंडर, हुआ जोरदार विस्फोट- धमाके की गूंज से दहल उठा इलाका

गहरी खाई में गिरी कार

आपको बता दें कि बीते कल एक कार पंडोह डैम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास हुआ है। हादसे में कार एक सड़क से लुढ़क कर नीचे की तरफ पुरानी सड़क पर जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से कोई भी नहीं बच पाया और सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में एक आठ माह की बच्ची भी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख