#हादसा

March 19, 2026

BREAKING हिमाचल: सड़क से पलटे खाते 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, काफी दूर मिली चालक की देह

कई बार पलटती हुई खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, परिवार में पसरा मातम

शेयर करें:

Car Accident Kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कें आए दिन लोगों की जिंदगियों को निगल रही हैं। इन सड़कों पर एक छोटी सी लापरवाही भी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ जाती है और एक बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक बेहद भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर हिमाचल के कुल्लू जिला से रिपोर्ट की गई है। जिसने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात को कुल्लू जिला में नित्थर कोयल बायल सड़क पर उस समय हुआ, जब एक कार चालक वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान शायद कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन सड़क से खाई की तरफ पलट गया। बताया जा रहा है कि कार कई पलटे खाते हुए गहरी खाई में जा पहुंची और एक पेड़ से अटक कर रूक गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैला माफिया राज: BJP ने विधानसभा में किया प्रदर्शन; सुक्खू सरकार को बताया जिम्मेदार

चालक को मिली दर्दनाक मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गाड़ी के पलटे खाते समय छिटक कर दूर जाकर गिरा। हादसे के समय चालक गाड़ी में अकेला ही सवार था। इस हादसे में 40 वर्षीय दूनी चंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूनी चंद नित्थर पंचायत के गांव शोचा देहरा के रहने वाले थे और लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट में बतौर चालक कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उनका शव गाड़ी से काफी दूर जा गिरा, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कांग्रेस नेता को भेजा तिहाड़ जेल, PM मोदी से जुड़ा है मामला

परिवार में पसरा मातम

जैसे ही इस हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। एक कमाने वाले सदस्य के यूं अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। खाई की गहराई और दुर्गम इलाके के कारण शव को बाहर निकालना बेहद मुश्किल था। काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने विधानसभा में पेश किया 40,461 करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट, पिछले वर्ष से ढाई गुना ज्यादा

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल निरमंड पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी आनी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सतर्कता की जरूरत को उजागर करता है। लेकिन फिलहालए एक परिवार की दुनिया उजड़ चुकी हैकृजहां अब सिर्फ यादें हैंए और एक गहरा सन्नाटा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख