#हादसा
April 18, 2025
हिमाचल: सड़क पर स्टंटबाज़ी पड़ी भारी- ड्राइवर ने खोया नियंत्रण और सीधे झील में समाई कार
तेज रफ्तार ने छीना नियंत्रण, केस दर्ज व लाइसेंस रद्द
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले स्थित सुंदरनगर में बीएसएल जलाशय के किनारे कार में स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा ऐसा निकला कि कार हवा में उछलती हुई सीधे झील में जा गिरी।
बता दें कि हादसे के वक्त कार में चालक समेत 2 युवक सवार थे। सौभाग्य से दोनों युवक किसी तरह कार से बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। बताते चले कि हादसे के दौरान झील के आसपास कई लोग थे, जिन्होंने ये हादसा होते देखा।
यह भी पढ़ें : फिर गरमाया नौतोड़ का मुद्दा: मंत्री बोले- नहीं मिली जमीन तो किन्नौर में घुस आएगा चीन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से दौड़ाई जा रही थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी पानी में समा गई। हादसा इतना अचानक था कि किसी को समझने तक का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य बोले- हिमाचल पाकिस्तान में नहीं, केंद्र से जो पैसा मिला वो हमारा हक
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कार को जलाशय से बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में छीन ली सांसें, घूमने गया था; साइकिल ट्रैक पर मिली देह
थाना प्रभारी नानक चंद ने जानकारी दी कि चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही युवक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि ऐसे स्टंट न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं।