#हादसा

October 7, 2025

हिमाचल: गहरी खाई में कूद गया बी-टेक का छात्र, खत्म करना चाहता था जिंदगी; वजह जान चौंके सभी

कॉलेज प्रबंधन ने बुलाए थे अभिभावक, मां के पहुंचने से पहले उठा लिया गलत कदम

शेयर करें:

Himachal b tech student

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बी टेक के छात्र अपनी जिंदगी की परेशानियों से हार मान गया और अपनी जिंदगी ही खत्म करने निकल पड़ा। युवक ने गहरी खाई में भी छलांग लगा दी थी। लेकिन वहां मौजूद लोगों की मुस्तैदी के चलते छात्र की जान बच गई और एक घर का चिराग बुझने से बच गया। 

सेल्फी प्वाइंट के पास खाई में लगा दी छलांग

दरअसल बीते रोज सोमवार को धर्मशाला-पालमपुर रोड पर प्रसिद्ध कैंची मोड़ (सेल्फी प्वाइंट) के पास एक 21 वर्षीय बी टेक छात्र ने गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : अब उसी लड़की से शादी करेंगे ऊना के SDM : 25 हजार की मुचलके पर मिली जमानत

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से छात्र को घायल अवस्था में कड़ी मशकत के बाद बाहर निकाला। खाई में छलांग लगाने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने तुरंत ही जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  पुलिस के अनुसार युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

नादौन का रहने वाला था छात्र

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक हमीरपुर जिले के नादौन का रहने वाला है और धर्मशाला के एक कॉलेज में बी टेक का छात्र था। बीते कुछ समय से वह कॉलेज नहीं जा रहा था, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने उसके अभिभावकों को इसकी जानकारी दी थी। इसी सूचना के बाद सोमवार को उसकी मां कॉलेज पहुंचीं, लेकिन बेटा मां के आने की खबर से तनाव में आ गया और उसने कैंची मोड़ के पास जाकर खाई में छलांग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने आठ युवकों को धरा, चरस की खेप लेकर घूम रहे थे- 19 साल के हैं दो तस्कर

युवक तनाव में था

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव में था। फिलहाल किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं हुआ है। हम कॉलेज के अन्य छात्रों और शिक्षकों से भी बातचीत कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हंसता-खेलता परिवार उजड़ा, छुट्टी पर घर आ रहे फौजी को रास्ते में मिली मौ*त

धर्मशाला की यह घटना कोई अलग मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों और युवाओं द्वारा आत्महत्या के प्रयासों की कई घटनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक दबाव, पढ़ाई का बोझ, भविष्य को लेकर असुरक्षा और सामाजिक एकाकीपन इन घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण बन रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख