#हादसा
May 5, 2025
हिमाचल: तेज रफ्तार आर्मी ट्रक ने दो कारों को उड़ाया, एक युवक की थम गई सांसें
चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जब कि तीन लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मामला हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक आर्मी के ट्रक ने तेज रफ्तार में दो कारों को इतनी जोर से टक्कर मारी की। इस हादसे में एक कार में बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सोलन में चंडीगढ़ शिमला हाइवे पर हुआ है।
दरअसल आज सोमवार सुबह करीब 10 बजे चक्की मोड के पास ही नेशनल हाइवे पांच पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ निवासी शहजाद टैक्सी चालक सवारी लेकर शिमला की तरफ जा रहा था। उसके आगे एक ऑल्टो कार चल रही थी। हाइवे पर चक्की मोड से आगे स्लाइडिंग पॉइंट पर फोरलेन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के चलते दोनों लेन एक गाड़ियां एक ही लेन में चल रही थीं।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू - डिप्टी सीएम के बीच क्यों ल रही तनातनी, जयराम ठाकुर ने बताई वजह
इसी स्थान पर शिमला की ओर से एक तेज रफ्तार आर्मी का ट्रक आया। इस ट्रक ने पहले ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद शहजाद की टैक्सी को टक्कर मारी। ऑल्टो कार को मारी टक्कर इतनी भीषण थी कि उससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : प्रतिभा के हाथों से पावर छिनने की तैयारी, CM सुक्खू की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष
इस हादसे में 29 वर्षीय विनोद कुमार निवासी गांव मसेरन तहसील नेहरी जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान 29 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव कोटली लाजपत तहसील भोमग, जिला रवासी जम्मू कश्मीर, 40 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र मदन लाल निवासी शिवशंकरगढ़ तहसील कंडाघाट व टैक्सी चालक शहजाद निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी CM को विक्रमादित्य ने बताया वीरभद्र स्कूल ऑफ थॉट का शिष्य- CM के करीबी ने किया पलटवार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह हादसा आर्मी ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार से हुआ माना जा रहा है। चालक की पहचान 32 वर्षीय नायक गितेश कुमार सिंह, पुत्र स्व मनोरंजन प्रसाद सिंह निवासी गांव सिरसिया जिला पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है।