राजनीति

#हादसा

December 18, 2025

हिमाचल : जिस जवान बेटे के लिए मंदिर में रखा था जागरण, सुबह उसी की घर लौटी देह- मां बेसुध

हफ्ता पहले ही ट्रेनिंग खत्म कर छुट्टी लेकर घर लौटा था जवान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Agniveer Prashant Thakur

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क हादसे ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। हादसे में परिवार के 22 वर्षीय जवान बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। सबसे दुखद बात तो ये है कि बेटा अग्निवीर था और अभी पिछले हफ्ते ही छुट्टी लेकर घर आया था।

हादसे में अग्निवीर की मौत

जवान की मौत ने उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। लाडले बेटे की अचानक हुई मौत के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है। आज दोपहर बाद पैतृक गांव में जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिसवाले का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, दादा-नाना भी कर चुके हैं देश सेवा

बाइक और कार की टक्कर

यह हादसा सुंदरनगर–मंडी सड़क पर कल नागचला के पास पेश आया है- जहां कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अग्निवीर जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

Agniveer

बाइक पर सवार थे दो युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर सड़क से काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल बस का इंतजार कर रही मासूम को गाड़ी में बैठाया- फिर की नीच हरकत

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कैसे पेश आया हादसा?

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अस्थायी टीचर रखने जा रही है सुक्खू सरकार- 5 साल बाद नौकरी से निकाल दिए जाएंगे

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान प्रशांत ठाकुर (22) पुत्र राजेश के रूप में हुई है- जो कि भतरेहड़ गांव, सुंदरनगर का रहने वाला था। घायल की पहचान 27 वर्षीय नीरज और कार चालक की पहचान दीपक गुप्ता के रूप में हुई है-जो कि रत्ती का रहने वाला है। पुलिस टीम ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Agniveer Prashant Thakur

एक झटके में खत्म हुई खुशियां

परिजनों ने बताया कि अग्निवीर में भर्ती होने के बाद प्रशांत झारखंड में ट्रेनिंग के लिए गया हुआ था। अभी पिछले हफ्ते ही वो छुट्टी पर घर लौटा था। उसकी ट्रेनिंग पूरी होने की खुशी में बीते मंगलवार रात को ही परिवार ने जागरण करवाया और मुरादी देवी मंदिर व शीतला माता दरबार में हाजिरी भरी। परिवार द्वारा धाम का आयोजन भी किया गया था। मगर किसी को क्या पता था कि ये छुट्टियां एक झटके में खत्म हो जाएंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख