#हादसा

December 18, 2025

हिमाचल: मां बगलामुखी के दर्शन करने निकले युवक की बीच रास्ते थमी सांसें, स्किड हो गई बाइक

परिवार ने खो दिया जवान बेटा, मंदिर जाते समय बुझ गया घर का चिराग

शेयर करें:

road accident kangra

बनखंडी (कांगड़ा)। देवी आस्था की यात्रा जिस उम्मीद और विश्वास के साथ शुरू हुई थी, वही सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। मां के चरणों में शीश नवाने निकला एक जवान बेटा मंदिर तक पहुंचने से पहले ही काल का शिकार हो गया। तेज रफ्तार बाइक पर सवार यह युवक आशीर्वाद लेने जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सड़क पर हुई एक भयावह दुर्घटना ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया और देवी आस्था का यह सफर हमेशा के लिए एक दर्दनाक याद बन गया।

तेज रफ्तार ने छीन ली युवक की सांसें

दरअसल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। देहरादृरानीताल मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-503 पर तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बनखंडी क्षेत्र के हरिपुर दोसड़का के पास उस समय हुआ, जब पंजाब नंबर की बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर स्किड हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक दूर-दराज से धार्मिक यात्रा पर हिमाचल आए थे, लेकिन यह यात्रा अधूरी ही रह गई।

 

 

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कुलदीप कुमार (30), निवासी आदर्श कॉलोनी हाजीपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, बाइक पर सवार राहुल ठाकुर (26), निवासी बडालिया डाकखाना हाजीपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

माता चिंतपूर्णी से बगलामुखी जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस को दिए बयान में घायल राहुल ठाकुर ने बताया कि वह अपने मित्र कुलदीप के साथ पहले माता चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। वहां से दोनों बगलामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरिपुर दोसड़का के समीप बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सड़क पर फिसल गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देर रात तक घर नहीं पहुंचा शख्स, परिवार को अगली सुबह खाई में मिली देह- गांव में शोक

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए दोनों घायलों को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कुलदीप कुमार को मृत घोषित कर दियाए जबकि राहुल ठाकुर का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिसवाले का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, दादा-नाना भी कर चुके हैं देश सेवा

पुलिस जांच में जुटी

देहरा पुलिस के अनुसार घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार के खतरे की याद दिलाता हैए जहां आस्था के सफर में निकले श्रद्धालुओं की थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख