राजनीति

#हादसा

December 18, 2025

गोवा में समुद्र की लहरों में समाया हिमाचल का 20 वर्षीय युवक, घर से कमाने गया था 

हिमाचल का युवक गोवा में समुद्र में डूबा, होटल में करता था काम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

sirmaur youth abhay

नाहन। हिमाचल प्रदेश के कई युवा छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां सभालने के लिए घरों से दूर काम करने निकल जाते हैं। लेकिन कई बार इन युवाओं के साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं जो परिवार से ना सिर्फ उनका जवान बेटा छीन लेते हैं, बल्कि उन्हें कभी ना भूलने वाले गम भी दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई से सामने आया है। यहां एक परिवार ने अपना 20 साल का बेटा खो दिया। युवक गोवा में एक निजी होटल में काम करता था।

20 साल के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार शिलाई उपमंडल के शरोग गांव का 20 साल का अभय धीमान पुत्र भीम सिंह गोवा में समुद्र की लहरों में समा गया। इस हृदय विदारक घटना से अभय का परिवार पूरी तरह से टूट गया है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि काम करने के लिए घर से दूर गया उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देर रात तक घर नहीं पहुंचा शख्स, परिवार को अगली सुबह खाई में मिली देह- गांव में शोक

होटल में काम करता था युवक

बताया जा रहा है कि अभय धीमान गोवा में एक निजी होटल में लंबे समय से काम कर रहा था। वह किसी काम से गोवा में समुद्र किनारे गया हुआ था। इसी दौरान अचानक समुद्र से उठी तेज लहरों की चपेट में आ गया। देखते ही देखते यह समुद्री लहरे उसे गहरे पानी में ले गई और अभय उन्हीं में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और होटल स्टाफ ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन समुद्र की ऊंची लहरों और गहराई में उनके सारे प्रयास विफल हो गए और एक परिवार का बेटा समुद्र में डूब गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिसवाले का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, दादा-नाना भी कर चुके हैं देश सेवा

अभय की मौत से परिवार में मचा कोहराम

परिवार के अनुसार अभय तीन माह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। जैसे ही अभय की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां तक कि अभय की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। मामले की जानकारी देते हुए गांव शरोग के पूर्व प्रधान रति राम ने बताया कि आज अभय का शव घर पहुंचेगा। छोटी उम्र में अभय की मौत से परिवार के साथ साथ पूरे गांव में शोक पसर गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख