#हादसा

February 15, 2025

हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, परिवार से छीन लिया सहारा

सोलन जिला के नालागढ़ में हुआ हादसा

शेयर करें:

Bike Truck accident solan

बीबीएन (सोलन)। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब प्रदेश में कहीं ना कहीं सड़क हादसा ना हो रहा हो। इन सड़क हादसों में कई लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र में हुआ है। यहां हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। 

कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुलिस थाना नालागढ़ के तहत आती पुलिस चौकी दभोटा के तहत झिड़ीवाला में हुआ है। यहां एक ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। यह हादसा झिड़ीवाला में गुरुद्वारा के पास हुआ है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी कार, मां की गोद में थी 3 माह की मासूम, नहीं बच पाई

ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी थी। इस हादसे में बाइक चालक परमजीत सिंह पुत्र राम लाल निवासी गोल जमाला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा अंकित कुमार भारती पुत्र राज किशोर भारती निवासी चैनपुर सम्बरी बिहार की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशा बेचते पकड़ाए तो छिन जाएगी सरकारी सुविधाएं, राशन कार्ड भी कैंसिल

सड़क पर गिर कर घायल हुए थे दोनों बाइक सवार

इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों ही शख्स सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकांे ने अंकित कुमार भारती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

क्या कहते हैं एसएचओ

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ राकेश राय ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सरकारी महिला कर्मियों को मिलेगी 60 दिन की खास मैटरनिटी लीव 

 

बता दें कि सोलन जिला के दाड़लाघाट में एक कार भी हादसे का शिकार हुई थी। इस हादसे में जहां एक तीन माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय एक परिवार एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इसी बीच अचानक चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख