#हादसा

February 15, 2025

हिमाचल: खाई में गिरी कार, मां की गोद में थी 3 माह की मासूम, नहीं बच पाई

शादी से लौटते समय खाई में गिरी कार सवार था पूरा परिवार

शेयर करें:

Solan Car Fell ditch

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक दूधमुंही बच्ची की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय मौके पर कार सवारों की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

सोलन के दाड़लाघाट में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार सोलन जिला के दाड़लाघाट में शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक तीन माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दाड़लाघाट के असलू के पास शनिवार को पेश आया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात के अंधेरे में बेकाबू हुई कार खाई में गिरी, शिमला निवासी युवक था सवार 

शादी से वापस घर लौट रहा था परिवार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए बयान में मीना कुमारी पत्नी शशि पाल, निवासी गांव तुणी अर्की जिला सोलन ने बताया कि वह गाड़ी में अपने पति व दो बेटियों के साथ गांव चौरूटू में एक शादी समारोह में गई थी। महिला ने बताया कि जब वह शादी समारोह से वापस लौट रही थी। तो गांव असलू के पास चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सरकारी महिला कर्मियों को मिलेगी 60 दिन की खास मैटरनिटी लीव 

चालक लापरवाही से चला रहा था गाड़ी

महिला ने बताया कि चालक कमलेश कुमार लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मीना कुमारी, शशि पाल, पूजा वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उनकी तीन माह की बच्ची शिवांशी की इस हादसे में मौत हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: किराएदार ने लांघी सीमा- पैसें और जेवर ऐंठे, वीडियो बनाया और पति को...

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख