#हादसा

March 5, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे पत्थरों से टकराई बाइक, युवक की थमी सांसें

दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था युवक, परिजनों ने खो दिया जवान बेटा

शेयर करें:

bilaspur bike Accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर रिपोर्ट हुई है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ माना जा रहा है। इस हादसे ने एक धार्मिक यात्रा पर निकले युवक की जिंदगी के सफर को बीच रास्ते में ही खत्म कर दिया। यह हादसा बिलासपुर जिला में कीरतपुर.मनाली फोरलेन पर हुआ है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले पंजाब के एक युवक की जिंदगी का सफर बीच रास्ते ही खत्म हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ मणिकर्ण साहिब में माथा टेकने के लिए निकला था, लेकिन यह धार्मिक यात्रा उसके लिए अंतिम यात्रा बन गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 5 लोगों में से दो ने छलांग लगाकर बचाई जा.न; मची चीख-पुकार

तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि हादसा भगेड़ क्षेत्र से आगे बागठेडू फुट ओवरब्रिज के पास हुआ। पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवक अपने साथियों के साथ मनाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर चालक बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार अधिक होने के कारण मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे ढांक और वहां रखे भारी पत्थरों से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा।

यह भी पढ़ें : आपदा मुक्त हुआ हिमाचल : पंचायत चुनावों का रास्ता साफ, CM ने डिजास्टर एक्ट हटाया

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे दोस्त को इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि चालक की हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

दोस्तों के साथ घूमने निकला था युवक

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पंजाब के मोगा निवासी गुरप्रताप सिंह के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। पुलिस को दिए बयान में उसके साथी ने बताया कि वे सभी मणिकर्ण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 1 KM पहले ही हो गया था टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रुका चालक- हुआ बस हाद.सा

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथी के बयान के आधार पर यातायात पुलिस थाना भगेड़ में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और इसके बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

फोरलेन पर बढ़ते हादसों से चिंता

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ों के कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस और प्रशासन समय-समय पर वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील करते रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख