#हादसा

August 4, 2025

हिमाचल: रात भर खाई में पड़े तड़पते रहे 5 कार सवार, सुबह तक तीन ने त्याग दिए प्राण

घर लौट रहे थे पांचों युवक, एक साथ तीन घरों मंे पसरा मातम

शेयर करें:

Mandi Accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश् के मंडी जिला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन घरों के जवान बेटों को सदा के लिए छीन लिया। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले यह तीनों ही युवक खेतीबाड़ही से परिवार का पालन पोषण करते थे। इसके अलावा सेब सीजन में यह लोग ग्रेडिंग-पैकिंग कर भी कुछ पैसे कमा लेते थे। बीते रोज भी यह लोग सेबों की ग्रेडिंग-पैकिंग करने का काम खत्म कर वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। 

रात भर खाई में तड़पते रहे पांचों घायल

बड़ी बात यह है कि आधी रात को हुए इस हादसे की जानकारी सुबह उस समय लगी जब लोगों ने सड़क का डंगा धंसा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खाई में उतर कर देखा तो तीन युवकों की लाशें पड़ी हुई थी और दो युवक बुरी तरह से घायल थे। लोगों की मानें तो अगर हादसे की जानकारी रात को ही लग जाती, तो शायद तीन युवकों की जान भी बच जाती, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और तीन परिवारों ने अपने जवान बेटों को खो दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कामधेनु डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, विभाग ने मारा छापा, जानें क्या बोले विक्रमादित्य

देर रात को खाई में गिरी थी कार

बता दें कि रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक ऑल्टो कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अफसोस की बात यह है कि रातभर खाई में पड़े ये लोग तड़पते रहे, लेकिन किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। यदि हादसे की जानकारी रात में ही मिल जाती, तो शायद तीन ज़िंदगियां आज हमारे बीच होतीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात में सफर कर रहे थे 5 लोग, आगे सड़क ही गायब थी- 3 की मौ*त, 2 घायल

सुबह चला हादसे का पता

यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात मगरूगला के पास हुआ, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को सोमवार सुबह मिली। जब एक स्थानीय व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, तो उसने देखा कि सड़क का डंगा धंसा हुआ है। शक होने पर जब उसने नीचे झांका, तो खाई में क्षतिग्रस्त कार और घायल लोगों को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेलवे फाटक के पास मिली होटल कर्मी की देह, मुंह से निकल रहा था खू...

हादसे में तीन जवान बेटों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देवदत्त (37) पुत्र संगत राम निवासी गगन छतराड़ी, यशपाल (38) पुत्र गंगराम निवासी छतराड़ी और मंगलचंद (39) पुत्र धनसिंह निवासी तराला मंडी के रूप में हुई है। तीनों विवाहित थे और सेब सीजन में ग्रेडिंग, पैकिंग और खेतीबाड़ी कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे थे। बीती रात भी वे करसोग क्षेत्र से सेब भरकर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें घेर लिया।

गंभीर हालत में दो लोग अस्पताल में भर्ती

घायल लुदेर सिंह (34) पुत्र इंद्र सिंह निवासी गगन छतराड़ी और ड्राइवर गुमान सिंह (32) पुत्र निवासी कल्यांजू छतराड़ी को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाला गया और जंजैहली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल : भारी बारिश में कई परिवार हुए बेघर, आंखों के सामने बहे आशियाने

तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

छतराड़ी और तराला गांवों में मातम पसरा है। घरों में सन्नाटा है, हर आंख नम है। जिन बेटों की कमाई से घर चलता था, आज वे ही नहीं रहे। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि जो लोग कल तक सेब के बागानों में मेहनत कर रहे थे, वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। हर तरफ एक ही सवाल है ? अगर हादसे की खबर रात में मिल जाती, तो क्या ये जानें बच सकती थीं?

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख