#हादसा

November 7, 2025

हिमाचल: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 थे सवार

महिला की मौके पर थमी सांसें, कुछ लोग गंभीर घायल

शेयर करें:

Rampur Road Accident

रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह से लौट रही एक कार गहरी खाई में जा समाई है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

बोलेरो खाई में गिरी

यह हादसा शिमला जिला के रामपुर बुशहर के तहत आती डंसा पंचायत में हुआ है। जब बरात से लौट रही एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत शिंगला के खुना गांव के पास हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सैन्य सम्मान से जवान चमन को दी अंतिम विदाई, पार्थिव देह से लिपट फूट-फूट रोईं पत्नी-बेटियां

विवाह समारोह से लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो (नंबर HP 06B 5874) में सात लोग सवार थे, जो ननखड़ी क्षेत्र से डंसा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी खुना के पास मोड़ पर पहुंची, चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें: आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर! राहुल-खड़गे ने दिल्ली बुलाए 6 दावेदार

ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान

दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तंबाकू बैन : बेचने वाले दुकानदारों को 5 साल तक रहना पड़ेगा सलाखों के पीछे

महिला की मौके पर मौत

हादसे में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई- 294 प्राइवेट स्कूल होंगे बंद! जानें पूरा मामला

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसारए सड़क पर फिसलन और अंधेरे के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया होगा। थाना प्रभारी रामपुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन : पानी के टैंकों में उग रहे पेड़, बूंद-बूद को तरस रहा गांव

गांव में मातम का माहौल है। शादी की खुशी में शामिल हुए लोग अब शोक में डूबे हैं। मृतका के परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख