#हादसा

December 20, 2025

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: बीच सड़क स्किड हुई बाइक; दो में से एक ही बच पाया

दो बाइक हादसों में एक शख्स ने त्यागे प्राण, दो घायल

शेयर करें:

kullu-bike-accident

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दो पहिया वाहन चालकों की तेज रफ्तार सड़क हादसों के ग्राफ को लगातार बढ़ा रही है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब प्रदेश में कहीं ना कहीं सड़क हादसे की खबर सामने ना आई हो। ऐसा ही तेज रफ्तार का कहर आज कुल्लू जिला में भी देखने को मिला। जहां दो बाइकें हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार शख्स की मौत

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में आज शनिवार को दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह दोनों ही हादसे तेज रफ्तार के चलते हुए माने जा रहे हैं। जिसने एक घर को कभी ना भूलने वाले गम दे दिए। 

 

यह भी पढ़ें :धर्मशाला लैंड स्कैम में अब ED की एंट्री: नेता-बिजनेसमैन सब नपेंगे, ब्लैक मनी से जुड़े तार

अचानक सड़क पर स्किड हुई बाइक

पहला हादसा कुल्लू जिला के मौहल में पंचायत घर के पास उस समय हुआ, जब दो लोग एक बाइक पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक स्किड हो गई और दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में कुल्लू जिला के जनाहल के बाइक चालक नरेंद्र कुमार और पीछे बैठे संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिना चालक दौड़ी कार, दूसरी को मारी टक्कर; दोनों 100 फीट गहरी खाई में गिरी; Video

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल नरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया, लेकिन घावों का ताव ना सहते हुए नरेंद्र ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल संजीव का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

 यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिन मां-बाप पशुओं संग झोंपड़ी में रहने को मजबूर 4 मासूम, अब CM सुक्खू बनेंगे इनका सहारा

वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

इसी तरह से दूसरा हादसा कुल्लू जिला के तलोगी में हुआ, यहां एक वैन ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पर सवार टेक सिंह निवासी छिंजरा कुल्लू घायल हो गया। उसे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख