#हादसा

August 14, 2026

हिमाचल ने खोया 22 वर्षीय जवान: भाई संग मंदिर से लौटते हुआ हा*दसा; 3 दिन पहले ही छुट्टी आया था

आवारा पशु से टकराई बाइक, जवान की थमी सांसें, भाई एम्स रेफर

शेयर करें:

hamirpur jawan

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ज्वालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद बड़े भाई के साथ बाइक पर घर लौट रहे 22 वर्षीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सबसे दुखद बात यह है कि जवान महज तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह छुट्टी उसकी जिंदगी की आखिरी छुट्टी साबित होगी।

 

नादौन थाना क्षेत्र के जलाड़ी में हमीरपुर-नादौन मार्ग पर हुए इस हादसे में जवान विकास की जान चली गई, जबकि उसका बड़ा भाई आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। जवान की मौत की खबर के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है।

ढाई साल पहले सेना में भर्ती हुआ था विकास

22 वर्षीय विकास करीब ढाई वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 14 डोगरा में देहरादून में तैनात था। सेना में भर्ती होने के बाद उसने देश की सेवा को अपना कर्तव्य बनाया था। तीन दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने घर आया था। परिवार के लिए बेटे का घर लौटना खुशी का मौका था। लेकिन छुट्टी के कुछ ही दिनों बाद हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। विकास का एक छोटा भाई भी है, जो हाल ही में सेना में भर्ती हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिन दिहाड़े लू.टपाट: मां-बेटी पर बं*दूक तान लूटे गहने-नगदी, बाइक पर आए थे दो नकाबपोश

ज्वालाजी से दर्शन कर बाइक पर लौट रहे थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले की पंचायत मलांगण के कुठेड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय विकास अपने 26 वर्षीय बड़े भाई आकाश के साथ ज्वालाजी मंदिर में दर्शन करने गया था। दोनों भाई दर्शन करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे जब वे जलाड़ी के पास हमीरपुर-नादौन मार्ग पर पहुंचे तो अचानक सड़क पर एक लावारिस पशु सामने आ गया। बाइक सवार दोनों भाई कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक पशु से टकरा गई।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का ऐलान: 17 अगस्त को मिलेगी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज 

पशु से टकराई बाइक, सड़क पर गिर पड़े दोनों भाई

पशु से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई सड़क पर गिर गए। हादसे में विकास और आकाश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बड़े भाई आकाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी का सपना दिखा महिला से 15 साल तक मुंह काला करता रहा युवक, अब थाने पहुंची पीड़िता

भाई के पेट में घुसा पशु का सींग, हालत गंभीर

हादसे में आकाश को भी गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे आकाश के पेट में पशु का सींग लग गया, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची। फिलहाल वह एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है। एक तरफ अस्पताल में भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है तो दूसरी ओर परिवार को जवान बेटे की मौत का गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले माह शुरू होगी जनगणना : जाति, बैंक खाते-कोविड वैक्सीन सहित पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल आकाश का उपचार एम्स बिलासपुर में जारी है।  हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे में सेना के जवान की मौत हुई है, जबकि घायल युवक का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख