#यूटिलिटी
August 14, 2026
सीएम सुक्खू का ऐलान: 17 अगस्त को मिलेगी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
सीएम सुक्खू ने किया ऐलान, 17 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दिवस का अवकाश
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त की छुट्टी को बदलकर 17 अगस्त करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
यानी इस बार 15 अगस्त को हिमाचल के सरकारी स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे, जबकि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बदले 17 अगस्त को अवकाश रहेगा। इससे 15 अगस्त को विद्यार्थी स्कूल-कॉलेजों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में उत्साह के साथ हिस्सा ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप के पास स्कूटी-कार की टक्कर, एक ने तोड़ा दम- सदमे में परिवार
सरकार का उद्देश्य है कि देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए। इसके लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की समारोहों में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की भागीदारी से समारोहों को और भव्य बनाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब 17 अगस्त को प्रदेश के सरकारी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी 15 अगस्त के बदले दी जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 17 अगस्त को छुट्टी मिलेगी। सरकार के इस फैसले से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा और इसके बदले अवकाश भी दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में सिर्फ सरकारी स्कूल ही नहीं, बल्कि सरकारी कॉलेजों में भी 15 अगस्त को छुट्टी नहीं होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार कॉलेज स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी संबंधित तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भी भाग लेंगे।
सरकार का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल कैलेंडर की छुट्टी नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव का राष्ट्रीय पर्व है। इसलिए विद्यार्थियों को इस दिन स्कूल-कॉलेज से छुट्टी देने के बजाय उन्हें समारोह का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएम सुक्खू के इस फैसले से अब विद्यार्थी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे और 17 अगस्त को छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। सरकार की ओर से शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।