#विविध
November 3, 2025
हिमाचल : पहाड़ों पर फिर जमने लगी बर्फ, मौसम विभाग ने दी चेतावनी- अलर्ट पर 6 जिले
मौसम आज रहेगा साफ, मंगलवार से आएगा बदलाव
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन मंगलवार से राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 और 5 नवंबर को कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
चार नवंबर को छह जिलों में अलर्ट
चार नवंबर को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 5 नवंबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ग*न प्वाइंट पर युवक का अपहरण, जंगल में ले जाकर रॉड से पीटा; नाले में फेंका
ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की संभावना
इन दो दिनों के दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद होंगे विकास कार्य, ठेकेदारों ने सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य सिंह को दी चेतावनी
तापमान में आया असामान्य उछाल
बारिश और बर्फबारी से पहले हिमाचल के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री के उछाल के साथ 15.5 डिग्री दर्ज हुआ है। बिलासपुर में यह 15.7 डिग्री, मंडी में 14.3 डिग्री और शिमला में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। औसतन, प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
अधिकतम तापमान भी पहुंचा ऊपर
अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। केलांग में सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा के साथ पारा 15.4 डिग्री, कल्पा में 19.8 डिग्री और शिमला में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह संकेत हैं कि ठंड का मुख्य दौर अभी दूर है, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद हालात बदल सकते हैं।
दो शहरों में माइनस में तापमान
दूसरी ओर, लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसैरी में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री और ताबो में -0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन इलाकों में सर्दी का असर पहले ही गहराने लगा है।