#यूटिलिटी
August 10, 2025
हिमाचल में स्क्रब टायफस ने छीन ली महिला की सांसें, एक सप्ताह में तीन ने गंवाया जीवन
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जारी किया अलर्ट
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस ने एक बार फिर जानलेवा रूप धारण कर लिया है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्क्रब टायफस से पीड़ित 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला सरोज, जिला शिमला के जुब्बल क्षेत्र की रहने वाली थी। यह राज्य में स्क्रब टायफस से इस सीजन में तीसरी मौत है, जबकि शिमला जिले में इस बीमारी से पहली मौत बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शातिरों ने सरकारी वेबसाइट हैक कर बना दिया फर्जी CM राहत कोष, 15 दिन बाद जागा विभाग
इससे पहले जिला मंडी के करसोग क्षेत्र में दो मरीजों की जान स्क्रब टायफस ने ले ली थी। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने पहाड़ी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्क्रब टायफस एक बैक्टीरिया जनित संक्रामक बीमारी है, जो व्तपमदजपं जेनजेनहंउनेीप नामक बैक्टीरिया से होती है। यह बैक्टीरिया चिगर्स नामक एक प्रकार के पिस्सु के काटने से मानव शरीर में प्रवेश करता है। ये पिस्सु आमतौर पर झाड़ियों, खेतों और घास-फूस में रहने वाले चूहों के शरीर पर पाए जाते हैं।
मानसून के मौसम में जब किसान, बागवान या ग्रामीण लोग खेतों, बगीचों और घासनी क्षेत्रों में काम करते हैंए तो वे चिगर्स के संपर्क में आ सकते हैं। चिगर्स के काटने से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करता है और 7 से 10 दिन के भीतर लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
स्क्रब टायफस के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे होते हैं, लेकिन धीरे.धीरे यह घातक रूप ले सकता है:-
IGMC के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार स्क्रब टायफस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। खासकर अगस्त-सितंबर के दौरान इसका प्रकोप ज्यादा होता है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी है।
1. खेतों और झाड़ियों में काम करते समय सावधानी बरतें:
2. कीट प्रतिरोधी क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें:
3. खेतों से लौटने के बाद साफ-सफाई रखें:
4. पालतू जानवरों और घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें:
5. लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें: