राजनीति

#यूटिलिटी

May 20, 2025

हिमाचल के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather Forecast

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कल सुबह की शुरुआत तेज बारिश और तूफान के साथ हुई थी। मगर दिन के समय में गर्मी ने लोगों को खूब सताया। रात को भी मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। मगर अब आज एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बारिश-तेज तूफान का अलर्ट जारी

दरअसल, मौसम विभाग ने हिमाचल के पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बारिश और तेज तूफान की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के साथ घूमने आया था युवक, दोस्त ने पहले पिलाई दारू- फिर किया कांड

सतर्क रहें किसान-बागवान

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी को देखते हुए किसानों और बागवानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलें, बगीचों में तैयार फल और खेतों में रखी खेती की सामग्री प्रभावित हो सकती है।

मैदानी जिलों में चढ़ा पारा

दूसरी ओर, राज्य के अन्य सात जिलों-ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर में मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के 9 शहरों में तापमान पहले ही 35 डिग्री से ऊपर चल रहा है और अगले 72 घंटों में मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं मिलेगी बिजली बिल पर सब्सिडी- जानिए क्या है पूरा मामला

बारिश से ना हो नुकसान

गर्मी के इस बढ़ते असर से सब्जियों और मौसमी फलों की पैदावार पर भी प्रभाव पड़ सकता है। बागवानी विभाग ने बागवानों को समय पर सिंचाई करने और पेड़ों के चारों ओर गीली घास या मल्चिंग करने की सलाह दी है ताकि नमी बनी रहे। 23 मई से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ- इसलिए किसान व बागवान इन दो दिनों के लिए विशेष सावधानी बरतें।

कब तक साफ रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे यानी 22 मई तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा> हालांकि ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 23 और 24 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की उम्मीद है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख