राजनीति

#अपराध

May 20, 2025

हिमाचल : पत्नी के साथ घूमने आया था युवक, दोस्त ने पहले पिलाई दारू- फिर किया कांड

अपने कमरे में बुलाया, दोस्त का बुरा हाल कर खुद हो गया फरार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर एक युवक ने अपने शादीशुदा दोस्त की छाती में चाकू घोंप दिया है। घटना के बाद आरोपी युवक खुद मौके से फरार हो गया है।

छाती में घोंपा चाकू

आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त को रात को कमरे पर बुलाया, जहां दोनों ने देर रात तक शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में आकर अपने दोस्त पर चाकू से वार कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के आंगन में एक साथ सजी दादा- 2 पोतों की अ*र्थियां, 3 चि*ताओं को देख दहला क्षेत्र

पत्नी के साथ घूमने आया था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर निवासी 26 वर्षीय जतिन अपनी पत्नी कोमल के साथ मनाली घूमने के लिए निकला था। रास्ते में जतिन ने अपने दोस्त किशोर को फोन किया और मनाली चलने को कहा। हालांकि किशोर ने साथ चलने से मना कर दिया, लेकिन जतिन को थोड़ी देर के लिए अपने कमरे पर बुला लिया।

अपने कमरे में बुलाया

जतिन, अपनी पत्नी कोमल के साथ किशोर के कमरे पर पहुंचा। इसके बाद दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर रात करीब 12 बजे तक शराब पी। लेकिन तड़के करीब तीन बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि जतिन कमरे से बाहर निकल आया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: विक्रमादित्य के विभाग में फेरबदल सहित पढ़ें सभी बड़े फैसले

पत्नी को लहूलहुान मिला पति

इसी दौरान किशोर ने गुस्से में आकर जतिन की छाती में चाकू घोंप दिया और फिर भाग गया। कुछ देर बाद कोमल जब बाहर आई तो पति को लहूलुहान हालत में देख घबरा गई। उसने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया और घायल जतिन को मंडी के जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां से बाद में PGI चंडीगढ़ भेज दिया गया।

आरोपी को ढूंढ रही पुलिस

SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 118(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख