#यूटिलिटी

April 9, 2024

हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम: ये 8 जिले अलर्ट पर, होगी जमकर बारिश

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में करीब हफ्ते भर मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। दरअसल, शिमला स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा प्रदेश में कल से मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

बता दें कि आज प्रदेश भर में धूप खिली रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किनौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा में आगामी दो दिन मौसम खराब रहेगा।

14 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल से इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जबकि, 12 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को प्रदेशभर में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।

प्रदेश में बढ़ने लगा तापमान

गौरतलब है कि बीते कल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। कांगड़ा सहित आठ अन्य क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री के पार रहा। यह भी पढ़ें : हिमाचल में EV लेना समझदारी का सौदा: टैक्स में छूट, रजिस्ट्रेशन फ्री-फ्री-फ्री सोमवार को कांगड़ा में अधिकतम तापमान 31.8, ऊना में 35.4, सुंदरनगर में 31.0, मंडी में 30.8, बिलासपुर में 32.7, चंबा में 30.3, धौलाकुआं में 33.9, बरठीं में 31.4, सोलन में 29.5, नाहन में 28.9, धर्मशाला में 27.1, शिमला में 22.4, मनाली में 21.7 और कुफरी में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बदलने से प्रदेश में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ने के कारण राजधानी शिमला के पर्यटन कारोबार में भी काफी उछाल आया है। बढ़ती गर्मी के चलते मैदानी इलाकों के लोग अब पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही ने पर्यटन कारोबार को राहत दे दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख