#यूटिलिटी
April 23, 2025
पहलगाम घटना पर बोली विश्व हिंदू परिषद, बारूद के ढेर पर खड़ा है हिमाचल!
हिमाचल में बाहर से आने वालों की हो पहचान
शेयर करें:

शिमला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते रोज मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है। पहलगाम में मंगलवार को आतंकियांे ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पहलगाम में आतंकियों की इस कायरना हरकत पर सीएम सुक्खू ने भी खेद व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू कश्मीर के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।
पहलगाम घटना पर विश्व हिंदू परिषद शिमला भी मुखर हो गई है। विश्व हिंदू परिषद ने जहां इस घटना पर केंद्र सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की है। वहीं हिमाचल सरकार को भी अलर्ट किया है। विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को हिंदुओं के खिलाफ इस्लाम का षड्यंत्र बताया है। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विभिन्न हिन्दू संगठन इसके खिलाफ मुखर हो गए है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 26 पर्यटक बने शिकार- नाम पूछ-पूछकर बनाया निशाना, यहां देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें
हिंदु जागरण मंच के प्रांत संयोजक भरत भूषण ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन हर हमले के पीछे इस्लाम को मानने वाला ही क्यों होता है। ये आतंकी हमला किसी जात नहीं बल्कि धर्म को देखकर किया गया। नाम पूछकर लोगों को गोली मारी गई। जिसका नाम से उसके धर्म का पता नहीं चल पाया तो उसके कपड़े उतारकर नरसंहार किया गया।
यह भी पढ़ें : एक पन्ना पहलगाम : स्याह वादियां, टूटे ख्वाब और एक चुप्पी जो झकझोर गई
भरत भूषण ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में शांति का माहौल बनाया। 35 ए को खत्म किया जिसका अब बदला लिया गया। उन्होंने मांग की है कि अगर हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश है तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिन के उजाले में जवाब देना होगा।
यह भी पढ़ें : दो बाइकों की आमने-सामने हो गई भिड़ंत, एक युवक की थम गई सांसें; दूसरा घायल
वहीं विश्व हिंदू परिषद शिमला ने हिमाचल के लिए भी बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश भी बारूद के ढेर पर खड़ा है। देश भर में 70 से ज्यादा उपनगर ऐसे हैं जहां पर इस तरह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हिमाचल में भी बाहर से आने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए।