#यूटिलिटी

April 14, 2025

हिमाचल: कांगड़ा तक पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

अभी ऊना जिला के अंब तक आती है वंदे भारत 

शेयर करें:

Vande Bharat Express

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा तक पहुंचने में घंटों का समय बर्बाद करने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा जल्दी ही भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत से जुड़ने जा रहा है।

 

अभी वंदेभारत ट्रेन दिल्ली से अंब तक आती है। अंब से कांगड़ा की सड़क से दूरी महज 70 किमी है। दिल्ली से कांगड़ा तक अभी कोई भी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। ट्रेन से कांगड़ा पहुंचने के लिए पठानकोट-जोगिरंदर नगर के बीच ट्रेन ही एकमात्र विकल्प है। इसमें समय काफी लगता है। दूसरी बात यह भी है कि चक्की पुल टूटने के कारण अभी यह ट्रेन नूरपुर तक ही चल रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 साल रहा सलाखों के पीछे, जेल से बाहर आते ही लूटपाट की शुरू- फिर हुआ अरेस्ट

जल्द बनेगा चक्की पुल

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कांगड़ा दौरे के बाद बताया कि पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कांगड़ा को फोरलेन की सौगात दी गई है। इससे पर्यटकों को कांगड़ा तक पहुंचना और आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि पठानकोट-जोगिंदर नगर के बीच की रेल कनेक्टिविटी चक्की पुल के जल्दी ही बन जाने से बहाल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का प्लंबर 'राजा' बना करोड़पति, ड्रीम-11 ने बदल दी किस्मत

डीपीआर बनाने का काम शुरू

इसी बीच दिल्ली-अंब वंदे भारत टेन को कांगड़ा तक बढ़ा दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को कांगड़ा, धर्मशाला और चंबा के साथ ही बिलासपुर और मंडी तक की कनेक्टिविटी मिलेगी। वंदे भारत को कांगड़ा तक बढ़ाने में केंद्रीय रेल मंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। इसके लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हरियाणा में PM मोदी का हिमाचल सरकार पर निशाना, बोले- विकास ठप, जनता परेशान

तीनों रास्तों से बेहतर कनेक्टिविटी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में पर्यटन सेवाओं को विस्तार देने में केंद्र सरकार की भी दिलचस्पी है। इसके लिए गगल एयरपोर्ट का विस्तार हो जाने से कांगड़ा और धर्मशाला की कनेक्टिविटी दिल्ली के अलावा देश के बाकी शहरों से भी होगी। इससे हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख