#यूटिलिटी
May 16, 2025
हिमाचल में अगले महीने से नहीं होंगे टीचरों के तबादले, पूरा साल करना पड़ेगा इंतजार- यहां जानें
छात्रों की पढ़ाई न बिगड़े, इसलिए फैसला
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने 1 जून 2025 से 31 मार्च 2026 तक शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगाने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
31 मई तक होगी ट्रांसफर
शिक्षा मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 31 मई तक तबादलों से जुड़े सभी आवेदनों का निपटारा कर लिया जाए। विभाग को अब तक 18 हजार से अधिक तबादला आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी छंटनी और प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सरकार ने अगले 16 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।
बता दें कि साल में एक बार तबादलों के नियमों पर सख्ती करते हुए सरकार ने इस बार तबादले 31 मई तक करने के ही निर्देश जारी किए है। इसके बाद अगले साल के 31 मार्च तक कोई तबादले नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें : LPU में विदेशी छात्र की ह*त्या कर फरार हुए युवक, 6 हिमाचल से अरेस्ट - अभी भी जांच जारी
तबादला नीति पर भी विचार-विमर्श
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की तबादला नीति पर भी गहन मंथन चल रहा है। इस पर विभागीय अधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही है और जल्द ही प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीते वर्षों में तबादला नीति को लेकर कई प्रस्ताव बने, लेकिन वे अमल में नहीं आ पाए। अब सरकार नीति को ठोस रूप देने की दिशा में अग्रसर है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: धार्मिक स्थल के प्रमुख ने नशा देकर महिला से की नीचता, साथी ने भी वही किया
अनशन पर बैठे शिक्षकों से सरकार करेगी बात
बता दें कि प्राथमिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन को लेकर भी मंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वार्ता के लिए तैयार है और हर समस्या का समाधान बातचीत के जरिए ही संभव है।