#यूटिलिटी

April 7, 2025

सुक्खू सरकार ने बढ़ाए गेहूं के दाम, किसानों को मिलेगी राहत; जानें कब से करेगी खरीद

बनाए 10 बिक्री केंद्र, अभी कराएं रजिस्ट्रेशन 

शेयर करें:

sukhu Govt buy wheat

कांगड़ा। हिमाचल में गेहूं की खरीद जल्दी ही शुरू होगी। इसके लिए किसानों से रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। हिमाचल सरकार ने इस साल गेहूं का MSP प्रति क्विंटल 150 रुपए बढ़ाया है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, ऊना, सिरमौर जिलों में 10 बिक्री केंद्र बनाए हैं, जहां किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। 

 

यह भी पढ़ें : बस किराया बढ़ाकर फंसी सुक्खू सरकार, जबरदस्त विरोध के बाद कदम खींचने की तैयारी 

 

इस साल हिमाचल सरकार ने गेहूं की MSP प्रति क्विंटल 2425 रुपए तय की है। यह रेट पिछले साल के 2275 रुपए प्रति क्विंटल से 150 रुपए ज्यादा है। इसका मतलब है कि गेहूं उगाने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 150 रुपए का फायदा होगा। सरकार 10 खरीद केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 20 दिन में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, मां के बाद घर से उठी बेटे की अर्थी

किसानों को करना होगा रजिस्ट्रेशन

किसानों को गेहूं बेचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के वे गेहूं नहीं बेच पाएंगे। रजिस्ट्रेशन में उन्हें जमीन के कागजात और मोबाइल नंबर, बैंक खाते की डीटेल अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। बैंक खाते के साथ आधार कार्ड का लिंक जरूर होना चाहिए, साथ ही मोबाइल नंबर भी वही होना चाहिए, जो खाते से जुड़ा हो।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खर्च घटाने के लिए अफसरों को सिर्फ एक ही गाड़ी की अनुमति देगी सुक्खू सरकार

खाते में आएंगे उपज के पैसे

खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचते ही किसान के खाते में उनकी फसल का मूल्य ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सरकार ने सभी खरीद केंद्रों पर नोडल अफसरों की तैनाती की है, साथ ही किसानों की सहूलियत के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पिछली खरीद के बाद मिले अनुभवों के आधार पर सरकार ने उपज की लिफ्टिंग, भंडारण और परिवहन की सभी तैयारियां कर ली हैं। मजदूरों के लिए निविदाएं भी बुला ली गई हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और निश्चित खरीद केंद्रों पर ही अपनी फसल बेचें, ताकि उन्हें उपज की पूरी कीमत मिल सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख