#यूटिलिटी

April 22, 2025

सुक्खू सरकार ने 24 HAS अधिकारियों को बदला,ओशिन शर्मा को SDM शिमला लगाया

सुक्खू सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों में किया बड़ा फेरबदल

शेयर करें:

HAS Transfer

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचएएस के 24 अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। जिसको लेकर आज मंगलवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा को एसडीएम शिमला लगाया गया है।

 

राहुल चौहान (HPAS, 2010) को ADM कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर (DRDA) हमीरपुर से एडिशनल रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटीज कांगड़ा लगाया गया है। राहुल चौहान की ज्वॉइनिंग के साथ ही HAS अधिकारी राम प्रसाद अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे।

 

श्रीमती शिल्पी बख्ता (HPAS, 2012) को धर्मशाला, जिला कांगड़ा की अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात किया गया है। वे भी श्री राम प्रसाद (HPAS, 2014) का स्थान लेंगी।

 

सिद्धार्थ आचार्य (HPAS, 2013) को सोलन जिला में सहायक आयुक्त से उपायुक्त, शिमला के कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है।

 

सुरेंद्र मोहन (HPAS, 2014) को शिमला जिला के कुमारसैन में उपमंडलाधिकारी (Civil) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग, शिमला के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वे श्रीमती नीलम चांदेल (HPAS, 2014) का स्थान लेंगे।

 

यह भी पढ़ें : रजनी पाटिल अब 25 को आएंगी शिमला, अगले दिन कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' को लीड करेंगी 

 

नक्सवर वर्मा (HPAS, 2014) को कुल्लू जिले के आनी में उपमंडलाधिकारी (Civil) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण निदेशालय, मंडी के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। वे श्री संजय कुमार (HPAS, 2017) का स्थान लेंगे।

 

धर्मेश कुमार (HPAS, 2015) SDM डोडराक्वार धर्मेश कुमार को ADM रोहड़ू लगाया है। SDM डोडराक्वार का एडिशनल चार्ज भी धर्मेश कुमार ही देखते रहेंगे।

 

कुलबीर सिंह राणा (HPAS, 2016) को भरमौर, जिला चंबा का ADM कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर लगाया गया है। साथ ही उन्हें चंबा जिला में ITDP परियोजना के तहत परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

 

अरुण कुमार (HPAS, 2016)  असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा अरुण कुमार को SDM ज्वाली लगाया गया है।  वे विशाल बख्शी सिंह (HPAS, 2023) का स्थान लेंगे, जो वर्तमान में प्रशिक्षण पर हैं। उनकी अगली नियुक्ति बाद में घोषित की जाएगी।

 

कविता ठाकुर को RTO सोलन लगाया लगाया है।

 

कविता ठाकुर (HPAS 2017) SDM शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर को RTO सोलन लगाया हैं, उनके ज्वाइन करने पर सुरेंद्र कुमार एडिशनल चार्ज से भारमुक्त होंगे।

 

डॉ. (मे. रिटा.) शशांक गुप्ता (HPAS 2018) को SDM कल्पा शशांक गुप्ता SDM कुमारसैन लगाया है।

 

भानु गुप्ता (HPAS 2018) को SDM शिमला शहरी भानू गुप्ता को जॉइंट डायरेक्टर भाषा कला एवं संस्कृत विभाग लगाया है।

 

राजेश शर्मा (HPAS 2019) SDM केलांग रजनीश शर्मा को जिला टूरिज्म अधिकारी मंडी लगाया है।

 

मनीष शर्मा (HPAS 2020) जॉइंट डायरेक्टर भाषा कला एवं संस्कृत विभाग मंजीत शर्मा को SDM शिमला ग्रामीण लगाया है।

 

मनोज कुमार SDM देहरा होंगे

 

मनोज कुमार-III (HPAS 2020)  SDM उदयपुर मनोज कुमार को SDM देहरा नियुक्त किया गया है।

 

अमित काल्टा (HPAS 2021) असिस्टेंट सेक्रेटरी ऊर्जा विभाग अमित काल्टा को SDM कुल्लू लगाया है।

 

अर्शिया शर्मा (HPAS 2021) असिस्टेंट सेक्रेटरी वित्त विभाग अर्शिया शर्मा को SDM झंडुता लगाया है।

 

अंकाक्षा शर्मा (HPAS 2021) असिस्टेंट सेक्रेटरी स्वास्थ्य विभाग अकांक्षा शर्मा को SDM केलांग लगाया है।

 

ओशिन शर्मा (HPAS 2021) असिस्टेंट सेक्रेटरी भाषा कला एवं संस्कृत विभाग ओशिन शर्मा को SDM शिमला लगाया है।

 

मोहित रत्तन (HPAS 2021)असिस्टेंट सेक्रेटरी राजस्व विभाग मोहित रत्न को SDM धर्मशाला लगाया है।

 

कुलवंत सिंह पोटान (HPAS 2021) असिस्टेंट सेक्रेटरी शिक्षा निदेशालय कुलवंत सिंह पोटन को SDM सुजानपुर लगाया है।

 

राजेश वर्मा (HPAS 2022) SDM कफोटा राजेश वर्मा को SDM सुन्नी शिमला लगाया है।

 

श्री गोपाल चंद, HPAS (2022)  एसी टू डीसी शिमला गोपाल चंद को SDM कंडाघाट लगाया है।

 

श्री संजय कुमार-III, HPAS (2023) SDM धर्मशाला संजीव कुमार को SDM भरमौर लगाया है।

 

श्री नवीन कुमार, HPAS (2023) SDM सलूणी चंबा नवीन कुमार को RTO मंडी लगाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख