#यूटिलिटी

August 26, 2026

सावधान हिमाचल! फिर बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ का खतरा- जानें मौसम अपडेट

मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश से राहत मिलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताते हुए भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि मौसम खराब रहने के दौरान बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन और अन्य परेशानियों का खतरा भी बना रह सकता है।

अगले 4-5 दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे ने लूटी अनजान लड़की की इज्जत, मां पहुंची थाने- बताई पूरी सच्चाई

1 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 27 अगस्त को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 से 30 अगस्त के बीच कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 31 अगस्त को भी कई जगह बारिश हो सकती है, जबकि 1 सितंबर को बारिश का असर ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस दिन एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

शिमला, मंडी और कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश

जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 30 अगस्त के बीच शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। 30 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : साढ़े चार किलो चरस संग श्रेया गिरफ्तार, पति और एक दोस्त भी था कार में साथ

बारिश में इन जगहों पर बढ़ सकता है खतरा

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ नदियों, नालों और अन्य जल स्रोतों में पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने और कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को भी परेशानी हो सकती है।

मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन, अचानक बाढ़ और मिट्टी खिसकने की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। लोगों को नदियों, नालों और अन्य जल निकायों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही मौसम की चेतावनी पर नजर रखने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख