#यूटिलिटी

March 26, 2025

हिमाचल के इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने अप्रैल में आ सकते हैं PM मोदी

10 राज्यों को रोशन करेगी पार्वती जलविद्युत परियोजना

शेयर करें:

himachal news

कुल्लू। पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर आ सकते हैं। इसकी बड़ी वजह है कुल्लू जिले की सैंज घाटी में 800 मेगावाट का पार्वती हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट। इस अहम प्रोजेक्ट का दूसरा चरण बनकर तैयार है। यह प्रोजेक्ट हिमाचल समेत देश के 10 राज्यों को रोशनी देगा।

बनने में लगे 25 साल

प्रोजेक्ट से बिजली बनाने का ट्रायल 15 मार्च से अप्रैल के पहले हफ्ते में तक चलेगा। भौगोलिक चुनौतियों से भरे इस प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का पूरा होने में 25 साल लगे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में करुणामूलकों के आए अच्छे दिन: जल्द मिलेगी नौकरी, एक साथ निपटेंगे सभी पेंडिंग केस

ट्रायल अगर सफल रहता है तो फिर प्रोजेक्ट के उद्घाटन की योजना बनेगी। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए कुल्लू आ सकते हैं।

इन राज्यों को मिलेगी बिजली

पार्वती हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में 200 मेगावाट की 4 टर्बाइनों से बिजली बनेगी। यह बिजली हिमाचल के साथ चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश को सप्लाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार कोरोना वॉरियर्स को करेगी एडजस्ट, मिलेगी सरकारी नौकरी

वाजपेयी ने किया था शिलान्यास

पार्वती हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में किया था। दो साल बाद, यानी 2001 में प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ। कभी प्राकृतिक चुनौतियों तो कभी भौगोलिक आपदाओं के चलते प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़ी अड़चनें पेश आईं।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने पत्नी संग काटा बर्थडे केक: ओक ओवर में उमड़ा जनसैलाब, नाचते-गाते दिखे समर्थक

इस प्रोजेक्ट को 2007 में पूरा करने का टारगेट रखा गया था। लेकिन चुनौतियों के कारण यह 18 साल बाद अब जाकर पूरा हुआ है। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट की लागत 3919 करोड़ से करीब 4 गुना बढ़कर 13045 करोड़ हो गई है।

बनाई 32 किलोमीटर लंबी टनल

पार्वती हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए पार्वती नदी, हुरला और मनिहार नाले के पानी को मोड़कर एक जगह लाने के लिए 32 किमी लंबी टनल बनाई गई है। यही टनल प्रोजेक्ट का  सबसे अहम हिस्सा रहा, जिसके बनने में लंबा समय लग गया। कभी पहाड़ी खिसकने तो कभी मशीन के फंसने के कारण प्रोजेक्ट का काम सालों तक बंद रहा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख