#यूटिलिटी

May 10, 2025

सीजफायर के बाद भी खत्म नहीं होंगी पाकिस्तान की मुश्किलें, जारी रहेंगे भारत के लगाए ये प्रतिबंध

पाकिस्तान को भारत से नहीं मिलेगी राहत

शेयर करें:

India pakistan

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच पिछले पांच दिन से चल रहा तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच 10 मई 2025 को सीजफायर को लेकर सहमति बनी और शाम पांच बजे से दोनों सेनाओं ने युद्ध रोक दिया। दोनों देशों के लिए यह एक बड़ा फैसला है। अब सवाल यह उठता है कि सीजफायर होने के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसलों पर इसका क्या असर होगा।

सिंधु जल संधि पर प्रतिबंध रहेगी लागू

दरअसल दोनों देशों के बीच किसी भी शर्त पर सीजफायर नहीं हुआ है। ऐसे में भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए सख्त कदम लागू रहेंगे। जिसमें सिंधु जल समझौता रद्द करना, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना आदि हैं। यह दोनों ही फैसले अभी तक कायम रहेंगे। भारत के यह दोनों ही फैसले पाकिस्तान के लिए एक बड़ी मुश्किल भरे हैं। 

 

यह भी पढ़ें : BREAKING: भारत-पाकिस्तान में तनाव खत्म: सीजफायर को सहमत हुए दोनों देश, 5 बजे हुआ युद्ध विराम

बिना शर्तों के हुआ है सीजफायर

सीजफायर की जानकारी देते हुए भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया था कि 10 मई की दोपहर को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन किया था। जिसमें उन्होंने इस युद्ध को रोकने की अपील की थी। दोनों पक्षों में बातचीत हुई और इस युद्ध को रोकने पर सहमति बनी। हालांकि विक्रम मिसरी ने भी कहा था कि यह सहमति किसी भी शर्त पर नहीं बनाई गई है। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि भारत ने भले ही अपना सैन्य अभियान रोक दिया हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए भारत के सख्त नियम अभी भी लागू रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें : भारत की पाकिस्तान को चेतावनी, अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध, लेंगे कड़ा एक्शन

भारत ने पहलगाम घटना के बाद लिए थे बड़े फैसले

बता दंे कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ सख्त फैसले लिए थे। भारत सरकार ने सबसे पहले सिंधु जल समझौता निलंबित किया था। इस फैसले से भारत ने सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान जाने से रोक दिया था। सीजफायर होने के बाद सिंधु जल समझौते का भारत सरकार का फैसला लागू रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल के इस जिला में ना दिखेंगे ड्रोन और ना ही होंगे धमाके

 

इसी तरह से भारत ने पहलगाम घटना के बाद भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया था। उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भी 48 घंटे में भारत छोड़ अपने देश लौटने के आदेश जारी किए थे। सीजफायर के बाद भारत का यह फैसला भी कामय रहने वाला है।

खत्म नहीं हुई पाकिस्तान की मुश्किलें

राजनीतिक सलाहकारों की मानें तो दोनों देशों के बीच सीजफायर जरूर हुआ है, लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। सीजफायर से दोनों देशों के रिश्ते भी सामान्य नहीं हुआ हैं। भारत ने पाकिस्तान को यह स्पष्ट कर दिया है कि जो फैसले उसने अपनी सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए लिए हैं, वह सीजफायर के बाद भी लागू रहेंगे। भारत के इन कड़े फैसलों से पाकिस्तान को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख