राजनीति

#यूटिलिटी

June 27, 2025

हिमाचल में मानसून बना मुसीबत: 10 जिलों में भारी बारिश का कहर, फ्लैश-फ्लड की चेतावनी

पिछले 4 सालों से मानसून ने मचाई तबाही

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल में मानसून ने एंटर होते ही भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने की घटनाओं से पूरा प्रदेश सहम चुका है। वहीं, जान-माल के हुए नुकसान से लोग चिंता में आ चुके है। इन्हीं घटनाओं के बीच प्रदेश के लोगों के लिए चेतावनी भरी खबर है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ये क्षेत्र अलर्ट पर

जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन, मंडी और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, नदी-नालों के पास ना जाने की एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों से भी अपील की है कि वे सेल्फी के चक्कर में नदी-नालों के समीप ना जाएं। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जिलों में बारिश के पूरे आसार है।

 

यह भी पढ़ें : कुल्लू की बाढ़ में बहा वन माफिया का सच! MLA राठौर ने घेरी अपनी ही सरकार, दागे कई सवाल

 

आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। शिमला में सुबह के समय तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, धर्मशाला, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में भी जमकर बारिश हुई है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

साथ ही 28 जून को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी कई जिलों को अलर्ट पर रखा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मनूणी खड्ड ने उगली एक और मजदूर की देह, अब तक 6 की हुई बरामदगी- अन्य की तलाश जारी

 

ताजा अपडेट के हिसाब से 29 जून को 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। जिसमें मुख्यता कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, सोलन, शिमला, मंडी, सिरमौर,ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश भर में 30 से 2 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बादल फटने से हुई तबाही

बता दें कि प्रदेश में मानसून के आते ही बादल फटने का क्रम शुरू हो चुका है। पिछले 4 सालों से मानसून के चलते प्रदेश भर को कई नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। जिसमें 2021 में मानसून के कारण 467, 2022 में 276, 2023 में सबसे अधिक 509, 2024 में 65 लोगों ने बादल फटने और मानसून के चलते हुई लैंड स्लाइडिंग और फ्लैश फ्लड में जान गंवाई। वहीं प्रदेश भर में लगभग 16,247 करोड़ का नुकसान हुआ हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख