राजनीति

#यूटिलिटी

June 2, 2025

हिमाचल में 5 तक नहीं मिलेगी राहत, अगले दो दिन इन जिलों पर बरसेगी आफत; ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश में सात जून से सामान्य हो सकता है मौसम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम ने लोगों को दोहरे संकट में डाल दिया है। बार बार बदलते मौसम ने लोगों की दिनचर्या पर तो असर डाला ही है, इसके साथ ही प्रदेश के किसानों बागवानों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है। हालांकि यह बदलता मौसम पर्यटन कारोबारियों के लिए काफी राहत भरा है। क्योंकि बाहरी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी हिमाचल का रूख कर रहे हैं।

बारिश ओलावृष्टि से कूल कूल हुआ मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में तेज गरज.चमक के साथ बारिश हुई, जबकि राजधानी शिमला में दोपहर के समय ओलावृष्टि ने मौसम को और सर्द बना दिया। ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी दर्ज किया गया है। इन मौसमी बदलावों के चलते अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन इसके साथ ही नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कोरोना को लेकर अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड तैयार; ऑक्सीजन प्लांट भी किए शुरू

तीन दिन बारिश, आंधी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की है। तीन और चार जून को तेज हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़े गए हरियाणा के चार तस्कर, पुलिस ने खंगाला बैग- बरामद हुई चरस, पिस्ट*ल और जिंदा...

हिमाचल में कब सामान्य होगा मौसम

हालांकि, सात जून से मौसम के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन तब तक प्रदेश को अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता है। मौसम का यह अस्थिर रुख विशेष रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा कर रहे लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

बदलते मौसम से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं

इस बदलते मौसम के साथ हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी चिंताजनक इजाफा हुआ है। बारिश और बर्फबारी के चलते फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते कुछ हफ्तों में हुए सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी फीका भी नहीं पड़ा था मेहंदी का रंग, उजड़ गया नविवाहिता का सुहाग- शहीद हुआ फौजी पति


पर्यटक स्थलों पर मौसम का ठंडा और सुहावना मिजाज भले ही सुकूनदेह हो, लेकिन खराब मौसम और खतरनाक सड़कों की अनदेखी करना जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर रात के समय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख