राजनीति

#यूटिलिटी

June 2, 2025

हिमाचल में कोरोना को लेकर अलर्ट, आइसोलेशन वार्ड तैयार; ऑक्सीजन प्लांट भी किए शुरू

देश भर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव, जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Corona Alert

हमीरपुर। देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। केंद्र सरकार द्वारा कोविड.19 को लेकर जारी अलर्ट के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी ऐहतियाती कदम उठाते हुए राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी है। विशेष रूप से हमीरपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को और मजबूत किया है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

देश भर में 3976 पॉजिटिव 

बता दें कि देश भर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3976 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना से अब तक 34 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत कोरोना से हुई है। आज सोमवार को अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती लड़की और 47 साल की महिला की कोरोना से जान गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पकड़े गए हरियाणा के चार तस्कर, पुलिस ने खंगाला बैग- बरामद हुई चरस, पिस्ट*ल और जिंदा...

हमीरपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ऐसे में हिमाचल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हिमाचल के हमीरपुर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य स्तर पर जारी एडवाइजरी के बाद जिला में फील्ड स्तर पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ या थकावट तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए और आवश्यक जांच करवाई जाए।

रोजाना रिपोर्टिंग और निगरानी के निर्देश

फील्ड अधिकारियों को रोजाना की स्थिति की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य संस्थानों, क्षेत्रीय अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने और संदिग्ध मामलों की निगरानी रखने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अभी फीका भी नहीं पड़ा था मेहंदी का रंग, उजड़ गया नविवाहिता का सुहाग- शहीद हुआ फौजी पति

अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त

हमीरपुर के क्षेत्रीय अस्पताल सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड.19 के लिए पृथक आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। बंद पड़े 800 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट को भी फिर से चालू कर दिया गया है ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा कोविड उपचार में प्रयुक्त दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर दी गई है।

जीनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था

यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है, तो उसका सैंपल तुरंत जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस वेरिएंट के कारण संक्रमण हुआ है। इससे संक्रमण की प्रकृति और उसकी गंभीरता को समझने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें या उनके परिवार में किसी को कोरोना के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। इसके अलावा बिना कारण भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख