#यूटिलिटी

October 4, 2025

हिमाचल में कल से भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि, अंधड़ की चेतावनी; पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

बर्फबारी की संभावना से उत्साह, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शेयर करें:

Himachal Weather alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच आज प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। हालांकि कई जगह बादल छाए रहे। प्रदेश में मौसम के बदलते ही करीब तीन माह बाद सैलानियों की रौनक भी बढ़ने लगी है। जिसे देख कर पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।इस सब के बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश में एक बार फिर बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई गई है।

तीन माह बाद लौटने लगी पर्यटकों की रौनक

करीब तीन माह की सुस्ती के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है। दशहरा और दुर्गा पूजा की छुट्टियों के साथ.साथ बदलते मौसम ने सैलानियों का रुख शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला, नारकंडा और कुफरी जैसे प्रमुख स्थलों की ओर मोड़ दिया है। पर्यटक वाहनों और लग्जरी बसों की बढ़ती आवाजाही ने पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक ला दी है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर, DA- एरियर को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी


मनाली, रोहतांग और बारालाचा दर्रे में पर्यटक उमड़ने लगे हैं। रोहतांग में ऊंची चोटियों पर हल्के फाहे गिरने से पर्यटक बेहद उत्साहित दिखे। हालांकि अभी अधिक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन बादलों की मौजूदगी और बढ़ते ठंडे तेवर साफ संकेत दे रहे हैं कि ऊंचे क्षेत्रों में जल्द ही बर्फ गिर सकती है।

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव : देवालुओं ने तहसीलदार को घसीटा, फाड़े कपड़े- 6 पर FIR

चार दिन बिगड़ेगा मौसम

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिन प्रदेश में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। 5 से 7 अक्तूबर तक मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा और 6 अक्तूबर को भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार को बताया 'वादा चोर', पूछा- क्या खुद गद्दी छोड़ने को तैयार हैं

 

5 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 6 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्तूबर को ऊना, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि शिमला जिले में तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख