#यूटिलिटी

June 26, 2025

हिमाचल में छह दिन भारी बारिश की चेतावनी, कल आठ जिलों में बरसेगी आफत; अलर्ट जारी

29 जून को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

शेयर करें:

himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानूसन ने दस्तक देते ही अपना विराट रूप दिखा दिया है। बीते रोज प्रदेश भर में पांच जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। वहीं कई जिंदगियां मलबे के ढेर और बाढ़ में बह गई हैं। जिनमें कईयों की तलाश जारी है। एक ही दिन में 10 से ज्यादा लोग लापता हो गए। जिसमें पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इस सब के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश में छह दिन होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल में अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी और मध्यम बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कल यानी 27 जुन से दो जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल 27 जून को प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से एक साथ फूटे कई झरने, बह गई सड़क का बड़ा हिस्सा- डर के साए में गांव वाले

इन आठ जिलों में बरसेगी आफत

मौसम विभाग की मानें तो कल प्रदेश के आठ जिला चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू मंडी, शिमला और सोलन जिला में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान नदी नालों में बाढ़ आने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। इसी तरह का मौसम 27 जून से दो जुलाई तक रहने वाला है। वहीं 29 जून को प्रदेश में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से भूस्खलन जैसे क्षेत्रों में ना जाने के अलावा जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। आज सीएम सुक्खू ने सभी जिला डीसी से बैठक कर मानसून सीजन में एहतियात के तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 12 बार असफल हुआ, मगर नहीं टूटा हौसला- किसान के बेटे ने अफसर बन रचा इतिहास

बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। सभी जिला प्रशासन ने लोगों को निचले क्षेत्रों और नदी.नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी है ताकि किसी भी तरह की जानमाल की हानि से बचा जा सके। इसका एक बड़ा कारण पिछले कल प्रदेश के पांच जगहों पर बादल फटने से हुए भारी जान माल का नुकसान है।

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING- उफनती नदी में गिरी सवारियों से भरी बस, कई लोग लापता- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दंे कि बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पांच जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 10 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। कांगड़ा जिला के धर्मशाला के साथ लगते खनियारा में मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में बिजली प्रोजेक्ट के 9 मजदूर बह गए हैं। जिसमें से पांच के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं एक व्यक्ति को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। यह व्यक्ति जान बचाने को जंगल की ओर भाग गया था। एनडीआरएफ टीम अभी भी तीन अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

खनियारा में 4 मृतकों की पहचान

धर्मशाला के खनियारा में 4 शवों की पहचान कर दी गई है। इनमें चैन सिंह (20) पुत्र मुल्क राज निवासी गांव कुमाड़ी भल्ला डोडाए जम्मू.कश्मीर, आदित्य ठाकुर पुत्र शिव कुमार निवासी गांव राख चंबा हिमाचल, चंदन पुत्र प्रदीप निवासी सोहनपुर UP और प्रदीप वर्मा पुत्र रामकांत वर्मा निवासी सोहनपुर देवरिया UP शामिल है। वहीं एक मजदूर के शव की अभी पहचान नहीं हो पाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किसान पिता ने पसीने की कमाई से पढ़ाई बेटी- पहले ही प्रयास में नितिका ने झटका 12वां रैक

कुल्लू में तीन लोग बहे

इसी तरह से कुल्लू के जीवा नाले में अचानक बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बिहाली गांव के 3 लोग लापता हो गए हैं। जिसमें नंद लाल, उनकी बेटी मूर्ति देवी और रैला गांव की यान दासी शामिल हैं। एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख