राजनीति

#यूटिलिटी

May 22, 2025

हिमाचल के 7 जिलाें पर अगले 72 घंटे भारी, आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रदेश भर में सात दिन बरसेंगे मेघ, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। प्रदेश में आगामी सात दिनों तक लगातार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले 72 घंटों के लिए ओलावृष्टि और आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 25 से 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों पर अगले 72 घंटे भारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार यह चेतावनी विशेष रूप से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो जनजीवन और फसलों को प्रभावित कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस कमरे में सोई थी छोटी बहन- वहीं स्कूल ड्रेस के दुपट्टे से झू*ल गई 10वीं की छात्रा

आंधी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम काफी अस्थिर बना हुआ है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, सब्जियों आदि की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, शहरों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात में व्यवधान की स्थिति भी बन सकती है। वहीं आज गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। जिससे मौसम काफी सुहावना बना रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, 19 साल में हासिल किया मुकाम- देशभर में बनाया रिकॉर्ड

गर्मी से मिली राहत

बीते 24 घंटों के दौरान बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी से जूझ रहे हिमाचल के कई जिलों का तापमान काफी नीचे गिर गया है।

  • कसौली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री गिरकर 15.5 डिग्री सेल्सियस रह गया।
  • पांवटा साहिब में 5.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 23.0 डिग्री रह गया।
  • शिमला का तापमान 5.6 डिग्री गिरकर 14.2 डिग्री तक पहुंच गया
  • सोलन में भी तापमान 15.5 डिग्री रह गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंसिपल की काली करतूत, छात्राओं से करता था नीचता

रोहतांग दर्रे में भिड़े पर्यटन कारोबारी

हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर बाद दर्रे पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 10 से अधिक लोग एक.दूसरे पर लात.घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। पीछे बर्फ से ढके पहाड़ और पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह विवाद स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के बीच सवारियों को लेकर हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठा। मारपीट के दौरान कुछ लोग बीच.बचाव करते भी नजर आए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 15 साल से सरकारी नौकरी के मजे लूट रही थी टीचर, अपने ही करीबी ने की शिकायत- फूटा भंडा

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना मिली। मनाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना उनके क्षेत्र में नहीं, बल्कि लाहौल.स्पीति जिला क्षेत्र में हुई है। संबंधित थाने को जानकारी दे दी गई है और जांच शुरू हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पर्यटन की छवि पर नकारात्मक असर डालती हैंए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख