#यूटिलिटी

June 10, 2025

चेतावनी: हिमाचल में अगले 72 घटें पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

ऊना का पारा 44.2 डिग्री पहुंचा, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

शेयर करें:

Himachal Weather News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्म लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश के चार जिलों का तापमान 40 डिग्री को पार गया है। वहीं आठ शहरों का तापमान 35 डिग्री से अधिक हो गया है। प्रदेश का ऊना जिला आग उगल रहा है। यहां का आज मंगलवार का तापमान 44.2 डिग्री पहुंच गया।

ऊना का पारा रिकॉर्ड से एक डिग्री कम

बता दें कि ऊना का आज तक का रिकॉर्ड तापमान 45.2 डिग्री 10 जून 2019 को दर्ज किया गया था। यानी ऊना का तापमान रिकॉर्ड से मात्र एक डिग्री ही कम रह गया है। इसी तरह से आज हमीरपुर के नेरी का तापमान 43.3 डिग्री, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में भी 40 डिग्री से ज्यादा तापमान हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति की आंखों के सामने ट्रक के टायर के नीचे आई पत्नी; थम गई सांसें

अगले 72 घंटों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश में गर्मी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 11 और 12 जून को ऊना जिला के साथ साथ कुल्लू और मंडी में भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जून को इन तीन जिला के अलावा कांगड़ा और सोलन में भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले  72 घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक से 3.56 लाख की ठगी का आरोपी लगा पुलिस के हाथ, बिहार में छिपा था

कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल में 13 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर अगले तीन दिन तक रहेगा। इस दौरान गर्मी से हल्की राहत जरूर मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है। जो लोगों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के शिपकी-ला से दिखेगा चीन बॉर्डर, सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ; जानें कैसे मिलेगी एंट्री

मंगलवार को इन शहरों का तापमान

ऊना का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर के नेरी का तापमान 43.3 डिग्री

कांगड़ा का तापमान 40.4 डिग्री
मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान
कुल्लू के भुंतर का तापमान 38.6 डिग्री
सुंदरनगर का तापमान 39.5 डिग्री
मनाली का तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख