राजनीति

#यूटिलिटी

July 26, 2025

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम: अगले 5 दिन बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर कई जिले

29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Heavy rain alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की मार अभी थमी नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को एक बार फिर सचेत किया है। शनिवार से सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आने वाले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और जलभराव जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार को शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई थी। जबकि अन्य जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। हालांकि मौसम ने स्थिति कभी भी बदल सकने की संभावना से भी इंकार नहीं किया था।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री नेगी की गाड़ी पर फेंका जूता, 58 लोगों पर FIR, अब जगत नेगी ने दिया बड़ा बयान

तीन दिन इन जिलों में रहेगा अलर्ट

मौसम विभाग ने इसी तरह से कल 27 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो कल प्रदेश के छह जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। जबकि 28 जुलाई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

29 को ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 29 जुलाई को प्रदेश के चंबा, कांगड़ा कुल्लू और मंडी जिला में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में बारिश के बाद लैंडस्लाइड, जल भराब और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, नहर में डूबे दो दोस्त; पहले केक काट की थी शराब पार्टी

शिमला में हल्की बारिश

राजधानी शिमला के रिज मैदान पर शनिवार को हल्की बारिश देखने को मिली। टूरिस्ट और स्थानीय लोग छतरियों के साथ मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

बर्बादी का आंकड़ा भयावह

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 24 जुलाई तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इस दौरान प्रदेश भर में 25 जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। वहीं 30 स्थानों पर भारी लैंडस्लाइड हुआ। जबकि 42 बार फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आई हैं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बनकर घुसा 'गुंडा' : ड्राइवर पर चलाए लात-घुसे, वर्दी तक फाड़ी

153 लोगों की मौत

इस तबाही से अब तक 1436 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस आपदा में 1,291 मकान प्रभावित हुए हैं, जबकि 414 मकान पूरी तरह से ढह गए हैं। वहीं 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसी तरह से 1139 गोशालाएं और 297 दुकानें भी मलबे में तब्दील हो गईं। अब तक के मानसून में प्रदेश भरमें 153 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 43 लोगों की जान बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं में गई, जबकि 71 लोग सड़क हादसों में मारे गए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख