#यूटिलिटी
July 26, 2026
विरोध के बीच किन्नर कैलाश यात्रा को मंजूरी- 10 अगस्त तक बाबा के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
प्रशासन ने यात्रा को लेकर पूरी की तैयारियां
शेयर करें:

रिकांगिपओ। किन्नौर कैलाश यात्रा को लेकर चल रहे विरोध और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच आखिरकार जिला प्रशासन ने यात्रा को हरी झंडी दे दी है। अब श्रद्धालु 30 जुलाई से 10 अगस्त तक बाबा किन्नौर कैलाश के पवित्र दर्शन कर सकेंगे।
प्रशासन ने यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की सुरक्षा, पंजीकरण व्यवस्था और आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। जबकि, यात्रा की अवधि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
आपको बता दें कि किन्नौर कैलाश की वार्षिक यात्रा इस साल 30 जुलाई, गुरुवार से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल यात्रा 10 अगस्त, सोमवार तक प्रस्तावित है। वहीं, अगर मौसम अनुकूल रहा तो प्रशासन आवश्यकता के अनुसार इसकी अवधि बढ़ाने पर भी फैसला ले सकता है।
प्रशासन के अनुसार यात्रा मार्ग का प्रारंभिक निरीक्षण किए जाने पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा सामने आया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पहले यात्रा को टाल दिया गया था।
मगर बाद में विशेषज्ञों की टीम ने दोबारा पूरे रास्ते का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुधार कार्य, रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा उपाय पूरे किए गए। इसके बाद यात्रा को शुरू करने की मंजूरी दी गई।
प्रशासन ने इस वर्ष भी यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा है। 28 जुलाई, मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। जबकि 30 जुलाई, गुरुवार से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बिना वैध पंजीकरण किसी भी व्यक्ति को यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
बताया जा रहा है कि रोजाना 375 यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी- जो कि अलग-अलग श्रेणियों के जाएंगे। जैसे कि-
इस बार प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा केवल अधिकृत तंगलिंग–मेलिंग खट्टा–गुफा मार्ग से ही संचालित होगी। किसी अन्य वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जैसे कि-
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सेवाएं देने वाले सभी टेंट संचालकों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। उन्हें-
जिला प्रशासन भरोसा दिलाया है कि यात्रा अवधि के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य और राहत से जुड़े सभी विभाग पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। इसी के साथ प्रशासन ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि-